{"_id":"69289ddd5af626c17e0e5635","slug":"crime-news-in-hindi-na-news-c-121-1-pbt1011-148818-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डेंगू पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मुरादाबाद में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डेंगू पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मुरादाबाद में मौत
Fri, 28 Nov 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव रसिया खानपुर की एक डेंगू पीड़ित महिला की मुरादाबाद में इलाज के दौरान मौत गई। इस गांव में बुखार और डेंगू से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है।
गांव निवासी अकरम खान बताया कि उनकी पत्नी आफ्ताबुन्निसा बेगम (47) 19 नवंबर को डेंगू की चपेट में आई थीं। जांच में इसकी पुष्टि हुई थी। उनका इलाज बीसलपुर, बरेली और दिल्ली के निजी अस्पतालों में कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई। रसिया खानपुर में पिछले माह संक्रामक बुखार और डेंगू का प्रकोप फैला। इसकी चपेट में आकर 12 लोगों की मौत हो गई थी। 200 से अधिक ग्रामीण काफी समय तक बुखार की चपेट में रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने बताया कि रसिया खानपुर में डेंगू से महिला की मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। गांव में टीम भेजकर पूरी जानकारी कराई जा रही है।