फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

केएमपी दुर्घटना

Thu, 16 Sep 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
तावडू। रेवासन टोल प्लाजा के नजदीक केएमपी एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात ट्रक और कैंटर की टक्कर में 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सभी घायलों को तावडू के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का उपचार किया जा रहा है। वहीं ट्रक चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल छत्रपाल, उर्मिला देवी, रुक्मणी, दारा सिंह, ओमबीर आदि ने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद के गांव सिकंदर से वह लोग मजदूरी करने के लिए कैंटर में पंजाब के तलवंडी साहिब जा रहे थे। कैं टर के अंदर छोटे बच्चों सहित कुल 45 लोग सवार थे। जब उनकी गाड़ी रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव रेवासन के समीप पहुंची तो अचानक एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें बच्चों सहित करीब 25 से 26 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से तावडू स्थित एक निजी ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गाड़ी में साथ बैठे साहिब सिंह व प्रिया ने बताया कि लॉकडाउन के चलते सभी के रोजगार चौपट हो गए थे। जिस कारण बड़ी संख्या में विभिन्न प्रदेशों में काम करने वाले मजदूर अपने अपने गांव चले गए थे। अब धीरे-धीरे जैसे महामारी कम हुई तो लोग काम की तलाश में जुट गए। वह लोग भी कपास तोड़ने के लिए तलवंडी साबो जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही यह बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजका मेव थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ घायल मजदूरों को तावडू के ग्लोबल अस्पताल में पहुंचाया जा चुका था। नियम अनुसार जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।
फोटोऱ्- नगर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन घायल मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed