फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

नाबालिग से दुष्कर्म

Fri, 06 Aug 2021 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
crime
नूंह। नूंह में दलित समाज के दर्जनों लोगों ने दिल्ली कैंट इलाके में दलित समाज की नाबालिग का दुष्कर्म करने के बाद हत्या मामले में रोष प्रकट किया। इस दौरान समाज के लोगों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि इस मामले में साक्ष्यों को मिटाकर परिजनों के बिना अनुमति के नाबालिग का अंतिम संस्कार किया गया है। जिसे वह किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। इस मौके पर दलित समाज के सलंबा निवासी समय सिंह, महेश निवासी छछेड़ा सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह ज्ञापन पूरे प्रदेश के हर जिले में राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया है। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा देती है लेकिन दूसरी ओर देश प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आज बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसे में सरकार को इस मामले में उचित कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में सरकार को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

फोटो ऱ् ज्ञापन सौंपने के दौरान दलित समाज के लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed