फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

दहेज की डिमांड पूरी ने करने पर बड़ी बहन की जहर देकर की हत्या

Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
पुन्हाना। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने तीन बच्चों की मां को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी विवाहिता के माइके बताए बिना ही अस्पताल में छोड़ कर भाग गए। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पलवल जिले के गांव औरंगाबाद निवासी यूनुस ने बताया कि करीब सात साल पहले अपनी दो बेटियों अफसाना और राहिला की पुन्हाना के गांव सींगलहेड़ी में मुस्ताक और शहफेद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की थी। शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। ससुराल पक्ष ने बाइक की मांग की। बाइक नहीं मिलने पर आरोपियों ने छोटी बेटी को ले जाने से मना कर दिया। अंत में पंचायत के जरिये उसने ससुराल वालों को बाइक की राशि देकर छोटी बेटी को भी ससुराल भेज दिया। वहीं आरोपी और अधिक दहेज की मांग पर अड़े रहे। इस मामले में कई बार पंचायत हुई और थाने में शिकायतें भी दी गई। आरोपियों ने छोटी बेटी का तीन बार जबरदस्ती गर्भपात भी कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसकी छोटी बेटी राहिला उनके साथ ही थी। जबकि बड़ी बेटी अफसाना अपनी ससुराल सींगलहेडी में थी। उसके तीन बच्चे हैं। आरोपियों ने बड़ी लड़की अफसाना को 16-17 जुलाई को बुरी तरह मारा पीटा और उसे मारने की नीयत से जहर दे दिया। आरोपी उसे जहर देने के बाद होडल ले गये जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। आरोपियों ने इस बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी बल्कि मृत्यु के बाद अफसाना के गले से सोने की हंसली और कानों के कुंडल आदि को निकाल लिये। वे उसे अस्पताल में ही छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस
जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि मृतक लड़की के पिता यूनुस की शिकायत पर दोनों लड़कियों के पति मुस्ताक और शहफेद के अलावा ससुर अली मोहम्मद, सास मरियम, जेठ अजहरूदीन, जेठानी अरफीना, मुननी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed