फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

बिजली चोरी

Fri, 09 Jul 2021 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
crime
नूंह। बिजली निगम ने शुक्रवार सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक नूंह शहर में बिजली चोरों पर शिकंजा कसा। निगम की तीन टीमों ने जगह-जगह छापेमारी कर 55 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। इन बिजली चोरी के आरोपियों पर निगम ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

निगम की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। निगम की टीम ने नूंह शहर की नायब वाली गली, मुख्य बाजार, गोंदा राम चौक, पुराना बाजार के अलावा शहर के तावडू रोड में बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस अभियान में किसी प्रकार का निगम की टीम के साथ विरोध सामने नहीं आया। हालांकि किसी प्रकार की घटना से निपटने के लिए पुलिस जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

जींद जिले की टीम के साथ चला अभियान
नूंह शहर में चलाए गए इस अभियान के दौरान प्रदेश के जींद जिले के एसडीओ प्रदीप कुमार व जेई सुरेंद्र दलाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं नूंह बिजली निगम के एसडीओ प्रमोद कुमार, कैलाश जेई व प्रेम जेई ने भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी अभियान रहेगा जारी
नूंह बिजली निगम के एसडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि निगम द्वारा बार बार लोगों को मीटर लगवाने के लिए विशेष अभियानों का सहारा ले रहा है। इसके बावजूद अभी लोग नहीं सुधर रहे हैं। शुक्रवार को पूरे शहर में इस अभियान के दौरान विभिन्न 55 स्थानों पर पर 10 लाख का जुर्माना लगाया गया। बढ़ती बिजली चोरी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे पूर्व भी जिले के साथ नूंह क्षेत्र में निगम द्वारा अभियान चलाया गया। बिजली चोरी को रोकने के लिए अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed