फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

-दो दिन की हडताल से दवाब में आई पुलिस आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Thu, 01 Jul 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
crime
पुन्हाना। बिजली निगम पुन्हाना के जेई मुस्तकीम के साथ 21 जून को मारपीट मामले में हडताल पर बैठे बिजली कर्मियों की मांग को पूरा करते हुए 10 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो दिन से पुन्हाना में बिजली कर्मचारियों धरने पर बैठे थे। पुलिस ने बुधवार देर रात गांव गुलालता निवासी ताहिर सहित अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालने, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मुकदमा दर्ज करने के बाद भी धरने पर बैठे ज्वाइंट एक्शन कमेटी बिजली बोर्ड यूनियन नेताओं को समझाने कार्यकारी अधिकारी केएस चौहान मौके पर पहुंचे। कार्यकारी अधिकारी द्वारा दोषियों की गिरफ्तारी के ठोस आश्वासन के बाद बिजली कर्मियों ने धरना स्थगित किया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कर्मचारी फिर से मजबूर होकर धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

सब यूनिट प्रधान तारिक हुसैन, उमर मोहम्मद व भीम सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बिजली निगम के कार्यकारी अधिकारी केएस चौहान धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को एफआईआर की कॉपी देते हुए संगठन के कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से बात हो गई है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय उप महासचिव जितेंद्र तेवतिया, सर्कल सचिव पलवल राजेश कुमार, तारिक हुसैन, राजेश कुमार व यूनियन नेता मौजूद रहे।
फोटो-धरने पर बैठे कर्मचारियों को समझाते निगम के कार्यकारी अधिकारी केएस चैहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed