फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

18 वर्ष पूर्व राजस्थान में 18 लाख की डकैती के मामले में फरार आरोपी को फिरोजपुर झिरका क्राइम सेल ने धर दबोचा

Sat, 19 Jun 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। राजस्थान में वर्ष 2003 में 18 लाख रुपये की डकैती के मामले में 18 वर्षों से फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश को फिरोजपुर झिरका क्राइम सेल की टीम ने पकड़ा। आरोपी को खंड के गांव बसई में धर दबोचा गया है। जिसकी पहचान बसई मेव के रज्जाक के रूप में हुई। क्राइम सेल के इंचार्ज कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लंबे समय से राजस्थान और हरियाणा के पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे आरोपी को बसई मेव गांव से पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से दबिश देकर उक्त आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि उक्त डकैती के मामले में 9 आरोपी थे । जिनमें से 7 को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा और एक आरोपी को क्राइम सेल ने पहले ही पकड़ कर राजस्थान पुलिस के सौंप दिया था। वहीं अंतिम आरोपी को हरियाणा पुलिस कि फिरोजपुर झिरका क्राइम ने काबू कर राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया।
फोटो :- अपराधी को अदालत ले जाते पुलिस के जवान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed