फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crane stealing gang leader arrested in encounter

क्रेन से वाहन चुराने वाला गिरोह का सरगना मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Crane stealing gang leader arrested in encounter
नोएडा। क्रेन से वाहनों को लिफ्ट कर चोरी करने वाले गिरोह का सरगना वसीम लोटा सोमवार रात कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। दिल्ली एनसीआर का वाहन चोर गिरोह के इस सरगना पर नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में 26 मुकदमे दर्ज हैं। सेक्टर-62 में हुई मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से पुलिस ने गाजियाबाद से चोरी एक बलेनो कार, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अपनी टीम के साथ सेक्टर-62 में छोटा डी पार्क के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एक बलेनो कार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने कार का पीछा किया। कार डिवाइडर से टकरा गई । कार से निकलकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार बदमाश की पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी वसीम लोटा के रूप में हुई है। एडीसीपी ने बताया कि वसीम 6 वर्ष से लगातार वाहन चोरी कर रहा है। वह 100 से अधिक वाहनों की चोरी कर चुका है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से बरामद बलेनो कार इसी महीने गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र से चोरी की गई थी। कार में दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिले हैं।
विज्ञापन

गिरोह के एक बदमाश के पास है क्रेन
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वसीम लोटा गिरोह में 6 से अधिक बदमाश हैं। इस गिरोह के एक बदमाश के पास क्रेन है। क्रेन का इस्तेमाल वसीम वाहन चोरी में करता था। गिरोह के बदमाश मार्केट या सड़क पर खड़े वाहनों को क्रेन से उठाकर कुछ दूर आगे ले जाते थे। जहां से लॉक तोड़कर कार लेकर फरार हो जाते थे। पूछताछ में पता चला है कि क्रेन का इस्तेमाल करने से उनपर लोग शक नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच भी कर रही थी तलाश
एडीसीबी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी वसीम लोटा पर दिल्ली में आठ स्थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में थी। हालांकि उससे पहले ही नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में 10 दिन में तीन मुठभेड़
कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में पिछले 10 दिनों में यह तीसरी पुलिस मुठभेड़ है। 17 और 21 मार्च को सेक्टर-62 में हुई पुलिस मुठभेड़ में गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था वहीं सोमवार को एनसीआर के वाहन चोर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed