{"_id":"68138e14ffc0081c310aad80","slug":"cradle-center-and-welfare-board-will-be-built-for-workers-cm-noida-news-c-340-1-del1004-88762-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों के लिए बनेंगे पालना केंद्र व कल्याण बोर्ड : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों के लिए बनेंगे पालना केंद्र व कल्याण बोर्ड : सीएम
विज्ञापन
करोल बाग में श्रमिक सम्मान समारोह में रेखा गुप्ता ने की घोषणा
निर्माण श्रमिकों और परिवारों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच निशुल्क होगी
-- -- -- -- -- -
12 से 3 बजे तक दोपहर में श्रमिकों को मिलेगा विश्राम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करोल बाग में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया और श्रमिकों के नई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य अब हर श्रमिक को अधिकार, सम्मान और सुविधाएं दिलाना है। श्रमिकों के लिए कल्याण बोर्ड व पालना केंद्र बनेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली सरकार अब श्रमिकों को पूरे देश में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया करा रही है। साथ ही, 70 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के लिए वय वंदना योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब दिल्ली में निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच निशुल्क होगी। श्रमिक महिलाओं के छोटे बच्चों के लिए सरकार 500 पालना केंद्र खोलेगी, जहां बच्चों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित स्टाफ नियुक्त होगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए 3000 वाटर कूलर लगाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है और दोपहर 12 से 3 बजे तक श्रमिकों को विश्राम देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। समारोह में श्रम मंत्री कपिल मिश्रा और सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं। कपिल मिश्रा ने कहा कि सरकार ने दो महीने में वे काम किए हैं, जिनका श्रमिक 27 वर्षों से इंतजार कर रहे थे।
पांच रुपये में मिलेगा खाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब श्रमिकों, गिग वर्कर्स, घरेलू सहायकों, टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए अलग-अलग वेलफेयर बोर्ड बनाए जाएंगे, जो उनके अधिकारों और कल्याण की जिम्मेदारी उठाएंगे। इसके अलावा 100 अटल कैंटीनों की स्थापना कर श्रमिकों को पांच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली सरकार अब हर नीति में श्रमिकों को प्राथमिकता देगी।