{"_id":"6a8c3e5a81cefed94a03d519","slug":"cousin-flees-after-killing-relative-with-axe-following-altercation-in-greater-noida-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में खूनी खेल: चचेरे भाई ने कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से किया हमला, 28 वर्षीय शाहिद की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में खूनी खेल: चचेरे भाई ने कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से किया हमला, 28 वर्षीय शाहिद की मौके पर मौत
Mon, 24 Aug 2026 06:24 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:24 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के रामपुर फतेहपुर गांव में चचेरे भाइयों के बीच विवाद के बाद इमरान ने कुल्हाड़ी से शाहिद पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण 28 वर्षीय शाहिद की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार है।
विज्ञापन
ग्रेनो में चचेरे भाई शाहिद की कुल्हाड़ी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में रविवार रात चचेरे भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। किराये के कमरे में साथ रहकर मजदूरी करने वाले दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी इमरान ने अपने चचेरे भाई शाहिद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से 28 वर्षीय शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी इमरान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक शाहिद मूलरूप से बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमई गांव का रहने वाला था। उसका चचेरा भाई इमरान पुत्र गयासुद्दीन भी उसी गांव का निवासी है।
दोनों रोजगार की तलाश में ग्रेटर नोएडा आए थे। दादरी क्षेत्र के गांव रामपुर फतेहपुर में दोनों ने किराये पर कमरा ले रखा था और साथ रहकर मजदूरी करते थे। रोजाना की तरह सोमवार रात भी दोनों कमरे पर मौजूद थे। रविवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इमरान ने गुस्से में कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठाकर शाहिद पर हमला कर दिया।

हमले में शाहिद गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इमरान कमरे से निकलकर फरार हो गया। वारदात की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कमरे से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस अब दोनों के बीच हुए विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। आसपास रहने वाले लोगों और घटना के समय मौजूद संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी इमरान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हत्या के बाद से फरार इमरान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों और उसके परिचितों के यहां दबिश दे रही हैं। पुलिस उसके मोबाइल फोन और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर भी तलाश कर रही है। मीडिया सेल प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।