फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Court sentenced life imprisonment to couple and two sons convicted of double murder

क्रिकेट के विवाद ने ली जान: बदला लेने के लिए दो लोगों को उतारा था मौत के घाट, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Thu, 07 Sep 2023 01:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Sep 2023 01:44 PM IST
सार

अदालत ने वर्ष-2017 में नोएडा के बरौला गांव में हुए डबल मर्डर के मामले में दंपती व उनके दो बेटों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Court sentenced life imprisonment to couple and two sons convicted of double murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम रण विजय प्रताप सिंह की अदालत ने वर्ष-2017 में नोएडा के बरौला गांव में हुए डबल मर्डर के मामले में दंपती व उनके दो बेटों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना से दो माह पहले क्रिकेट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सजा सुनने के बाद दोषी ओमवीर, पत्नी पुष्पा देवी, बेटे गुलशन व जितेंद्र के चेहरे उतर गए।

विज्ञापन


जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता नितिन त्यागी ने बताया कि बरौला गांव निवासी रमेश कुमार शर्मा ने सेक्टर-49 कोतवाली में अपने भतीजे उमेश और योगेश की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 9 अक्तूबर 2017 की रात करीब नौ बजे उनके भतीजे उमेश और योगेश किसी काम से कल्याण कुंज कॉलोनी जा रहे थे। उनके पीछे कुछ दूरी पर वह और अमित कुमार शर्मा पैदल चल रहे थे। बरौला गांव में पहुंचने पर गुलशन उर्फ गुल्लू, जितेंद्र उर्फ जुता और पिता ओमकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उमेश व योगेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उमेश व योगेश की मौत हो गई। वारदात में गुलशन की मां ने भी पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। केस की सुनवाई छह वर्ष तक चली और इस दौरान कुल 17 गवाह पेश किए गए। गवाह एवं साक्ष्य के आधार पर अदालत ने ओमवीर, उसकी पत्नी पुष्पा देवी और बेटे गुलशन व जितेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था विवाद
घटना से करीब दो माह पहले गुलशन और जितेंद्र का उमेश व योगेश के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था। विवाद के बाद समाज के लोगों ने बैठकर दोनों पक्षों में फैसला करवा दिया था। इसके बावजूद योगेश और उमेश के साथ दोषी पक्ष के लोग दुश्मनी रखने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed