फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Couple busted for murder, two arrested including worker Aman

दंपती हत्याकांड का पर्दाफाश, कर्मी अमन सहित दो गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2020 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Couple busted for murder, two arrested including worker Aman
दंपती की हत्या में गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Grnoida
दंपती हत्याकांड का पर्दाफाश, कर्मी अमन सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की चेरी काउंटी सोसाइटी में दंपती विनय गुप्ता और नेहा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी कर्मी अमन हयात खान और पास की एक सोसाइटी निवासी 15 साल की नाबालिग दोस्त के पिता सौरभ को शुक्रवार सुबह गैलेक्सी वेगा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पुलिस ने हत्या के बाद लूटे गए एक लाख रुपये में से 72 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। सौरभ को अमन से रुपये मांगने, वारदात के लिए उकसाने, लूटे गए रुपये रखने के अलावा ओयो होटल में ठहराने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ के परिवार की अमन आर्थिक मदद भी करता रहता था।
पुलिस के मुताबिक, अमन दंपती के फ्लैट में करवाचौथ पर महिलाओं के मेहंदी लगवाने के रुपयों का हिसाब करने के बहाने घुसा था। आरोपी ने लूट के लिए एक चाकू भी खरीदा था। उसे जब फ्लैट में मार्ट की नकदी का थैला नहीं दिखा तो भूख लगने की बात कही। इस पर नेहा ने उसके लिए पराठा बनाया जिसे खाते समय ही उसने पहले नेहा और फिर विनय पर पीतल के दीया स्टैंड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि चेरी काउंटी सोसाइटी की नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट में अमन मंगलवार रात लगभग 12:15 बजे दाखिल हुआ और उसने विनय से जरूरत बताकर रुपये की मांगे। विनय के असमर्थता जताने पर आरोपी ने पहले नेहा और फिर विनय के सिर में पीतल के स्टैंड से तेज प्रहार कर दिया। दोनों के फर्श पर गिरने पर आरोपी ने सिर पर कई वार किए। इसके बाद अमन मार्ट की नकदी व चाबी का थैला लेकर फ्लैट से बाहर निकल गया, लेकिन आते-जाते हुए लिफ्ट और उसके पास सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में अमन हाथ में थैला लेकर जाते साफ दिखाई दिया। इससे आरोपी की पहचान हो गई।
विज्ञापन

हत्या कर सौरभ के घर पहुंचा, ताला लगा मिला तो महागुन मार्ट पहुंचा
अमन ने वारदात के बाद खून से सने जूते विनय के मार्ट की छत पर उतार दिए थे। यहां से वह नंगे पैर सौरभ के घर पहुंचा। यहां ताला लगा देख उसने कॉल किया। उसे पता चला कि नाबालिग और उसकी मां मेहंदी लगाने के लिए महागुन मार्ट गई है। सौरभ भी वहीं था। इसके बाद आरोपी महागुन मार्ट पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-62 के ओयो होटल में रुकवाया
अमन को लेकर सौरभ नोएडा सेक्टर-22 गया। यहां आरोपी को सौरभ ने ओयो होटल में रुकवाया और उससे लूटे गए रुपये भी लिए। इसके बाद सौरभ घर लौट आया। हयात ने बिहार भागने के लिए सौरभ की मदद से कैब बुक कर ली थी, लेकिन फरार होने के प्रयास के दौरान ही पुलिस ने उसे गैलेक्सी वेगा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
वारदात से पहले सहकर्मी से लिए थे तीन सौ रुपये उधार
आरोपी ने वारदात से लगभग पांच घंटे पहले मार्ट के एक सहकर्मी से उधार रुपये मांगे थे। सहकर्मी ने उसे दो सौ रुपये दिए तो आरोपी ने कहा कि सौ और दे दो। इस पर आरोपी उधार में तीन सौ रुपये लेकर गया था।
अमन ने नाम छुपाकर की दोस्ती, सौरभ रुपये के लिए बनाता था दबाव
पुलिस के मुताबिक, अमन की आयु 19 साल है और उसने 15 साल की नाबालिग से दोस्ती की, लेकिन उसे पूरा नाम नहीं बताया। सौरभ को इसकी जानकारी हुई तो अमन पर दबाव बनाकर रुपयों की मांग करने लगा। अमन अक्सर सौरभ को रुपये देता था। सौरभ ने अमन से यह भी कहा कि अगर वह अधिक रुपये लाकर देगा तो वह उसके साथ व्यापार करेगा और बेटी की शादी कर देगा। सौरभ ने अमन से कहा था कि विनय के मार्ट की बिक्री के रुपये से ही उनका काम आसान हो सकता है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि सौरभ बेटी को फंसाने के केस दर्ज कराने की धमकी देकर अमन को ब्लैकमेल भी करता था। पुलिस का कहना है कि इस तथ्य की जांच की जा रही है।
भांजे ने पुलिस को कहा- शुक्त्रिस्या
विनय और नेहा के भांजे सौरभ मित्तल का कहना है कि जिला पुलिस की कई टीमें वारदात के खुलासे में दिन रात जुटीं रहीं। इसके लिए उनका परिवार शुक्रिया कहकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस का आभार प्रकट करता है। मामा-मामी ने इंसानियत दिखाते हुए आधी रात को घर में बैठाकर आरोपी को भोजन खिलाया, लेकिन उसने हैवानियत दिखाते हुए वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस टीम को एक लाख रुपये इनाम
बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान, क्राइम ब्रांच एसओजी प्रभारी यतेंद्र, सर्विलांस, साइबर आदि टीमें वारदात के खुलासे में जुटीं थीं। खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त ने एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

आरोपी अमन हयात खान।

आरोपी अमन हयात खान। - फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed