फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Couple assaulted in Tawadu

दंपति पर लाठी डंडों व लोह की रॉड से प्रहार, घायलनौ नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

Tue, 05 Apr 2022 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Couple assaulted in Tawadu
तावडू के उपमडल के गांव सिलखो में लाठी डंडों और लोह की रॉड से दंपति पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आठ नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित इकबाल पुत्र कमरुद्दीन निवासी गांव सिलखो थाना सदर तावडू ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि गत 2 अप्रैल सांय करीब 6:30 बजे वह खेत में काम कर रहा था। कुछ ही दूरी पर पीड़ित की पत्नी रास्ते के साथ गेहूं कटाई कर रही थी। उसी दौरान आरोपी अजरुदीन डंपर को लेकर रास्ते से गुजर रहा था। जिसने पीड़ित की पत्नी को देखकर डंपर को रोका और बेवजह पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसकी पत्नी ने एतराज किया तो आरोपी मारपीट करने लगा। झगड़े का शौर सुनकर जब वह अपनी पत्नी को बचाने पहुंचा तो आरोपी ने फोन करके अपने परिजनों को बुला लिया। जिन्होंने आते ही पत्नी के गले से सोने की हसली को जबरन छीन लिया और पीड़ित के उपर लाठी, डंडे, सरिया आदि से हमला कर घायल कर दिया। जब पीड़ित का भाई यूसूफ मौके पर बचाने आया तो हमलावरों ने उसे भी लाठी डंडों से घायल कर दिया। आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों ने बड़ी मुश्किल से दंपति व उसके भाई को आरोपियों से बचाया।
विज्ञापन

परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नूंह भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कालेज नल्हड नूंह रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान नौ नामजद आरोपी अजरूदीन , जाकिर उर्फ बिल्ला, जावेद, निसार, मोहब्बत, शहबाज, हाजरा, शेरबी, सुन्नर व अन्य निवासियान गांव नानूका थाना सदर तावडू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed