फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Corona Cases Update In Last 24 Hours 107 New Cases and 33 School Students Infected News In Hindi

नोएडा में कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 107 मामले, 33 स्कूली बच्चे भी संक्रमित

Tue, 19 Apr 2022 12:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Apr 2022 12:16 PM IST
सार

नोएडा में पिछले 10 दिनों में 18 वर्ष से कम उम्र के संक्रमितों की संख्या 100 के पार हो गई है। जिले के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों के संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Noida Corona Cases Update In Last 24 Hours 107 New Cases and 33 School Students Infected News In Hindi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा और बड़ी संख्या में इसकी चपेट में बच्चे आ रहे हैं। मंगलवार को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार जिले में कुल 107 संक्रमित बीते 24 घंटे में सामने आए हैं और चिंता वाली बात ये है कि इनमें से 33 स्कूली बच्चे हैं। इनकी उम्र 18 साल से कम है।

विज्ञापन

अब तक 134 बच्चे हो चुके हैं संक्रमित

जिले में कोविड के सक्रिय केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को सक्रिय केस संख्या 400 के पार पहुंच गई। वहीं पिछले 11 दिनों में 18 वर्ष से कम उम्र के संक्रमितों की संख्या 134 हो गई है। जिले के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों के संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

सोमवार को सामने आए थे 65 नए संक्रमित

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कोविड के 65 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से 19 संक्रमितों की उम्र 18 वर्ष से कम है। इसके साथ ही जिले में अब तक आए कोविड मामलों की संख्या 99043 हो चुकी है। इनमें 98221 ठीक हो चुके हैं। सोमवार तक जिले में सक्रिय केसों की संख्या 332 है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर जहां संक्रमण बढ़ रहा है वहीं जांच का दायरा सीमित होता जा रहा है। सोमवार को जारी रिपोर्ट अनुसार 24 घंटे में मात्र 470 जांचे हुई हैं। जबकि रविवार को 24 घंटे में 1080 जांच होने की जानकारी दी गई थी। जबकि पिछले दो वर्षों में जब भी कोविड केस बढ़े हैं जनपद में रोजाना होने वाली जांच की संख्या 2 से 9 हजार के बीच रही है।




वहीं अब स्वास्थ्य विभाग 800 से कम जांचों का लक्ष्य लेकर चल रहा है। जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग इस बार रैंडम सैंपलिंग व जांच बढ़ाने से बच रहा है, वहीं लक्षण हल्के होने के कारण आम लोग भी जांच में खास दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं और कोई दिक्कत होने पर घर में ही दवा खाकर ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed