{"_id":"6094fc118ebc3e8dc314c1db","slug":"coronavirus-230-policemen-infected-with-corona-virus-in-gautam-budh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर में 230 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, एक इंस्पेक्टर और आरक्षी की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर में 230 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, एक इंस्पेक्टर और आरक्षी की हुई मौत
Fri, 07 May 2021 02:06 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 07 May 2021 02:06 PM IST
सार
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ लाइन मीनाक्षी कात्यायन ने शुक्रवार को बताया कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात 230 पुलिसकर्मी 16 मार्च से अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 48 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस आयुक्तालय से संबद्ध 230 पुलिसकर्मी 16 मार्च से सात मई के बीच संक्रमित हुए हैं जिनमें अधिकारी से लेकर आरक्षी तक शामिल हैं। वहीं एक उपनिरीक्षक एवं आरक्षी की संक्रमण की वजह से मौत हुई है।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ लाइन मीनाक्षी कात्यायन ने शुक्रवार को बताया कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात 230 पुलिसकर्मी 16 मार्च से अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 48 ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि संक्रमितों में कई थानाध्यक्ष, निरीक्षक, उप- निरीक्षक, कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल तथा अधिकारी और उनके परिजन शामिल हैं।
मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए कुछ पुलिसकर्मियों को पृथकवास में भेजा गया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित सभी पुलिसकर्मियों की स्थिति ठीक है।