{"_id":"600727f68ebc3e31c77be59b","slug":"corona-vaccination-to-be-held-twice-a-week-14-centers-created-noida-news-noi560856039","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में दो बार होगा कोरोना टीकाकरण, 14 केंद्र बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में दो बार होगा कोरोना टीकाकरण, 14 केंद्र बनाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह में दो बार होगा कोरोना टीकाकरण, 14 केंद्र बनाए गए
नोएडा। जिले में कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया में जल्द ही तेजी नजर आएगी। अब सप्ताह में दो बार कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है। टीकाकरण प्रक्रिया के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बीते शनिवार जिले में 393 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। ऐसे में अब टीकाकरण के लिए 24060 कर्मचारी शेष रह गए हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि टीकाकरण के लिए 14 केंद्रों का चयन किया गया है। हर केंद्र पर जगह की उपलब्धता अनुसार बूथ बनाए गए हैं। टीकाकरण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते शुक्रवार से टीकाकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। इस दिन 4,200 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद अगले सप्ताह से दोनों दिन वैैक्सीन लगाई जाएगी। सभी कर्मियों को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। हर बूथ पर 100-100 कर्मचारियों को टीका लगेगा। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर प्रबंधकों को व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। आगामी टीकाकरण अभियान में वह कर्मचारी भी शामिल किए जाएंगे, जो बीते शनिवार को छूट गए थे।
स्वास्थ्य विभाग रखेगा कड़ी निगरानी
टीकाकरण की प्रक्रिया पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी निगरानी रखेगा। टीकाकारण के बाद यदि किसी कर्मचारी को कोई दिक्कत होती है तो तुरंत इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-59 स्थित एचसीएल में स्थापित कंट्रोल रूम में अलग से वैक्सीनेशन सेल बनाई है। वहीं, अब तक जिन स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई है, उनकी भी निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कर्मचारियों को घबराने की बजाय सकारात्मक सोच रखने की नसीहत दी है। साथ ही मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन जैसे निर्देशों का पालन जरूरी बताया है।
विज्ञापन
कोरोना के सक्रिय केस में टॉप-10 से बाहर हुआ जिला
जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या लगातार घट रही है। प्रदेश स्तर पर सक्रिय केस की संख्या के मामले में जिला 13वें स्थान पर पहुंच गया है। मंगलवार को राज्य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से 23 मरीज ठीक हो गए जबकि 10 नए मामले सामने आए। जिले में अब तक 25054 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 91 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। जबकि सक्रिय केसों की संख्या 144 है। जिले में अब तक कोरोना के कुल 25,289 मामले सामने आए हैं।