{"_id":"62684e9e91cdd0755b078875","slug":"corona-to-126-people-including-26-children-noida-news-noi6451824197","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 बच्चों समेत 126 लोगों को कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 बच्चों समेत 126 लोगों को कोरोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जिले में मंगलवार 26 बच्चों सहित 126 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। प्रदेश में सबसे अधिक मामले में गौतमबुद्ध नगर में ही दर्ज किए गए। गाजियाबाद 30 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, 100 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। जिले में कुल संक्रमित 99,951 हो गए हैं। बुधवार तक पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा एक लाख तक पहुंचने की आशंका है। 689 सक्रिय मामलों में भी जिला पहले स्थान पर है। अब तक 98772 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, 490 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।
30 लोगों की हुई मलेरिया की जांच
विश्व मलेरिया दिवस पर बिसरख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी में आने वाले बुखार के मरीजों की जांच की गई। लैब टेक्नीशियन अरविंद चौधरी ने बताया कि ओपीडी में 375 लोग पहुंचे जिनमें से 30 बुखार के मरीज थे। मलेरिया की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।