फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona strikes again, number of active patients crosses 500

कोरोना का फिर से वार, सक्रिय मरीजों की संख्या 500 के पार

Tue, 21 Jun 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Corona strikes again, number of active patients crosses 500
नोएडा। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले छह दिनों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में दो गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को इसका आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में 99 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को जारी कोविड बुलेटिन में स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 34 दर्ज किया गया। आरटी-पीसीआर और रैंडम जांच में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, सभी मरीज हल्के लक्षण वाले हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है, बाकी होम आइसोलेशन में हैं। 15 जून को जिले में सक्रिय मामले 291 दर्ज किए गए थे जो छह दिन बाद 20 जून को बढ़कर 562 हो गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ी संक्रमण की रफ्तार
तारीख मामले
15 59
16 100
17 95
18 90
19 87
20 99
स्कूल खुलते ही टीका लगवाने की दिखी उत्सुकता
नोएडा। स्कूल खुलते ही अभिभावकों को बच्चों के टीकाकरण की चिंता सताने लगी है। सोमवार से जनपद के तीनों केंद्रीय विद्यालयों और उच्च प्राइमरी स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई। देहात क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों ने कतार में लगकर कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

जनपद में तय लक्ष्य की तुलना में 20 हजार से अधिक बच्चों को पहली और 60 हजार से अधिक को दूसरी डोज लगना बाकी है। पहले परीक्षा और बाद में गर्मियों की छुट्टी के कारण स्कूलों में बच्चों का टीकाकरण अभियान प्रभावित था। अब स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल खुलते ही कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। जनपद के चारों ब्लॉक में सोमवार को 2608 लोगों ने कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई। इनमें 12 से 14 साल के 384 बच्चों ने पहली और 817 ने दूसरी डोज लगवाई। 15 से 17 साल के 112 किशोरों को पहली और 236 को दूसरी डोज लगी। वहीं, 18 वर्ष से अधिक आयु के 141 को पहली और 755 को दूसरी डोज लगवाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 18 वरिष्ठ नागरिकों पहली डोज और 17 को दूसरी डोज लगवाई गई। जबकि 128 लोगों ने एहतियाती डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
निजी स्कूल भी बरतें एहतियात
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जनपद के सरकारी स्कूलों ने बच्चों के टीकाकरण में रुचि दिखाते हुए जानकारी भी साझा की है। लेकिन निजी स्कूलों की तरफ से किसी तरह का सहयोग नहीं मिल रहा है। 12 से 14 आयु वर्ग में निजी स्कूलों के 70 फीसदी बच्चे वैक्सीन लगवा चुके हैं, जबकि 15 से 17 आयु वर्ग के इतने ही प्रतिशत बच्चे अभी वैक्सीन से वंचित हैं।

----------
सुरक्षित है वैक्सीन, लगवाने में देरी न करें
जनवरी से किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ था। छह महीने बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। अभिभावकों को सतर्कता बरतते हुए बच्चों का टीकाकरण कराने में देरी नहीं करनी चाहिए। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।
-डॉ. सुनील कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed