फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona's speed increased in Gautam Budh Nagar, 719 new patients were found

गौतमबुद्धनगर में कोरोना की रफ्तार बढ़ी, 719 नए मरीज मिले

Fri, 07 Jan 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Corona's speed increased in Gautam Budh Nagar, 719 new patients were found
नोएडा। जनपद में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है। एक ही दिन में कोरोना के 719 नए मामले सामने आए हैं, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या महज 35 दर्ज की गई। साल की शुरुआत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता का सबब बन गए हैं। एक सप्ताह में मरीजों की संख्या 2300 पार हो चुकी है, जबकि सक्रिय मरीज बढ़कर 2404 हो गए हैं। सक्रिय मरीजों के मामले में जिला पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 635 संक्रमितों की पुष्टि आरटी-पीसीआर जांच से हुई है, जबकि 84 मरीज एंटीजन जांच में मिले हैं। अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है, जबकि जेपी अस्पताल में 11 और कैलाश अस्पताल में 5 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार दोपहर लंदन से आए एक व्यक्ति को कोविड अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में पांच मरीज आईसीयू में भर्ती हैं, जिनमें से 71 वर्षीय सांस की बीमारी से पीड़ित मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि सक्रिय मरीजों की तुलना में केवल एक फीसदी मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं। जनपद में कोरोना के अब तक कुल 65985 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 63113 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित महिलाओं का सुरक्षित प्रसव
कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान प्रसव के लिए संक्रमित महिलाओं को जिम्स रेफर किया जाता था, लेकिन इस बार नोएडा के कोविड अस्पताल में ही सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शुक्रवार को दो महिलाओं का ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव कराया गया। एक महिला शारदा अस्पताल से रेफर होकर आई थी, जबकि दूसरी जिला अस्पताल से आई थी। अब तक तीन बच्चे कोविड अस्पताल में जन्म ले चुके हैं।
जांच में हर छठे मरीज में कोरोना की पुष्टि
जनपद में कोरोना संक्रमण दर 3.70 फीसदी दर्ज की गई। तेजी से फैल रहे संक्रमण का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक ही दिन में 4943 लोगों की कोरोना जांच में 719 लोग संक्रमित पाए गए। मतलब, जांच में हर छठे या सातवें मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

संक्रमण लेकर खुलेआम घूम रहे लोग
संक्रमण से निपटने के इंतजाम में प्रशासन कितनी लापरवाही बरत रहा है, इसका अंदाजा सेक्टर-30 स्थित जिले के सरकारी अस्पताल को देखकर लगाया जा सकता है। कोरोना जांच के लिए कोविड नियमों का उल्लंघन कर भीड़ उमड़ रही है। आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट 24 घंटे में आ रही है, लेकिन एंटीजन जांच में जो पॉजिटिव आ रहे हैं, वेे भी संक्रमण लेकर खुलेआम घूम रहे हैं। संक्रमित मिल रहे लोगों को भीड़ से अलग करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed