{"_id":"612e68828ebc3e31e47f3b80","slug":"corona-mewat-news-noi6020479198","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक टीम पहुंची। जिसने स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान डब्ल्यूएचओ टीम के डॉ. संजीव तंवर ने उपस्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्त सभी सीएचओ को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। इसके लिए अधिक से अधिक टीकाकरण कराने व कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए तो इसे रोका जा सकता है।
वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि देश के कई हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले दिनों अकेले मुंबई में ही 12 सौ से अधिक बच्चे संक्रमित मिले हैं। इसके लिए कोरोना के बाद खोले गए स्कूलों पर सबसे अधिक ध्यान देने आवश्यकता है क्योंकि बच्चों में अगर यह महामारी फैली तो इसे संभाल पाना बेहद मुश्किल होगा। मंगलवार तक जिले में दो लाख तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
फोटोऱ्- तावडू सीएचसी के चिकित्सकों व स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य।
अभियान के तहत 2677 लोगों का हुआ टीकाकरण
एम3एम फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चला था ‘जन स्वास्थ्य चेतना यात्रा’ अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल में 12 अगस्त से शुरू हुए ‘जन स्वास्थ्य चेतना यात्रा’ जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। यह अभियान जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एम3एम फाउंडेशन व एड एट एक्शन के सहयोग से चलाया गया। एम3एम फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया ने बताया कि क्षेत्र के 64 गांवों में 20 दिन तक चले इस अभियान में 2677 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं 10 हजार से अधिक निवासियों को स्थानीय भाषा में गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया।
तावडु स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से जन स्वास्थ्य चेतना यात्रा के द्वारा लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन की संख्या में वृद्धि देखकर कहा जा सकता है कि 20 दिन तक चले इस जागरूकता -सह- टीकाकरण अभियान ने सकारात्मक प्रभाव डाला है।
फोटो ऱ्- अभियान के दौरान टीकाकरण करती हुई स्वास्थ्य विभाग की एक टीम