फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   corona case increased in delhi ncr school students and teachers corona positive 3 schools closed

एनसीआर के कई स्कूल कोरोना की चपेट में: छात्र-शिक्षक संक्रमित मिलने के बाद तीन और स्कूलों में लगा ताला

Tue, 12 Apr 2022 05:40 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 05:40 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूल कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद तीन स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अब ऑफलाइन क्लास को बंद कर ऑनलाइन क्लास चलेगी। 

विज्ञापन
corona case increased in delhi ncr school students and teachers corona positive 3 schools closed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में कोरोना ने दस्तक दे दिया है। जिससे कई स्कूल कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


एनसीआर के डीपीएस, मिलेनियम और श्रीराम मिलेनियम स्कूल में छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद से स्कूल को बंद कर दिया गया है। नोएडा सेक्टर-40 स्थित एक निजी स्कूल के 13 विद्यार्थी और तीन शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले हैं। शिक्षकों और बच्चों के संक्रमित होने के बाद 17 अप्रैल तक स्कूल बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को भेजी जानकारी
स्कूल की ओर से संक्रमितों विद्यार्थियों व शिक्षकों की लिस्ट और उठाए गए कदमों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। स्कूल प्रबंधन ने परिसर सैनिटाइज कराकर अन्य सुरक्षा उपाय अपनाने की बात कही है। वहीं पिछले करीब 10 दिनों से खाली पड़े सेक्टर-39 के कोविड अस्पताल में रविवार को 12 वर्षीय बच्ची को भर्ती कराया गया है। संक्रमण की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अब कक्षाएं ऑफलाइन न होकर ऑनलाइन चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। कोविड मामले सामने आने के बाद स्कूल बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है। स्कूल खुलने के बाद कोविड टेस्ट के आधार पर ही विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। साथ ही कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय अपनाया जाएगा। - राजीव गुप्ता, स्कूल प्रबंधक


अभिभावकों की बढ़ी चिंता, कहा-फिर शुरू हों ऑनलाइन कक्षाएं
नोएडा के निजी स्कूल में कोविड मामले सामने आने के बाद अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। स्कूल के अभिभावक अभी से ही ऑनलाइन क्लास शुरू करने की मांग करने लगे हैं। इसके साथ ही बच्चों की जांच, सुरक्षा आदि को लेकर अभिभावकों की सक्रियता बढ़ गई है। संक्रमित बच्चों के अभिभावक जहां इलाज की व्यवस्थाओं में लगे हैं। वहीं उनके साथ पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक की कोविड जांच करवाकर अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed