फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona: 26 new cases after January 9

कोरोना : नौ जनवरी के बाद सबसे ज्यादा 26 नए मामले

Sat, 20 Mar 2021 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Corona: 26 new cases after January 9
नोएडा। जिले में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। 9 जनवरी के बाद पहली बार शुक्रवार को 26 नए मरीज मिले। इनके साथ ही सक्रिय मरीज संख्या बढ़कर 85 हो गई है। सक्रिय केस के मामलों में जिले का प्रदेश में सातवां स्थान है।
विज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 90 नए मामले लखनऊ में सामने आए। 26 केस के साथ गौतमबुद्ध नगर दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे नंबर पर रहे वाराणसी और बरेली में 24-24 मामले सामने आए। जिले में आठ मरीजों को स्वस्थ भी घोषित किया गया है। इससे पहले जिले में 9 जनवरी को कोरोना के 28 मरीज मिले थे। इसके बाद नए मरीजों का आंकड़ा लगातार कम रहा। अब तक कुल 25727 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 25551 ठीक हो चुुके हैं जबकि 91 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश से आए 5 लोग संक्रमित
कोरोना की दूसरी लहर का कहर झेल रहे राज्यों से आने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिले में ऐसे राज्यों से आए पांच लोग संक्रमित मिले हैं। हालांकि फिलहाल उनकी हालत बेहतर है। जरूरत अनुसार उपचार दिया जा रहा है। इनमें से दो महाराष्ट्र, दो केरल और एक मरीज मध्य प्रदेश से आया है। इसके साथ ही अन्य लोगों के आवागमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शासन ने दो सप्ताह पहले कोरोना से अधिक प्रभावित राज्यों से आने वाले लोगों की जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन बाहर से आने वालों का आंकड़ा जुटाने और उनकी जांच करने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। यात्रियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए रेलवे, परिवहन निगम आदि से मदद मांगी गई है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि बाहर से आने वाले पांच लोग संक्रमित मिले हैं। उनका इलाज जारी है। हाल में इंग्लैंड, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका से लौटे 152 लोगों की भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के केस बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने किया अलर्ट
जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बृहस्पतिवार देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। स्वास्थ्य विभाग को कोरोना से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से मिले निर्देशों और केस संख्या के आधार पर जिले में जल्द ही कोरोना के लिए बेड या अस्पताल क्षमता बढ़ाई जा सकती है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि जिले में कोरोना संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तैयारियों एवं टीकाकरण की जानकारी मांगी थी। टीकाकरण के लिहाज से हम प्रदेश में पहले स्थान पर हैं। हमारा 65 फीसदी टीकाकरण हो गया है। कोरोना केस के लिहाज से फिलहाल जिले में बेड क्षमता एवं अन्य संसाधन मौजूद हैं। यदि केस बढ़ते हैं तो सरकार के निर्देशानुसार जरूरी इंतजाम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed