{"_id":"61bf916dc98b2111a77585b3","slug":"convenience-less-more-than-60-u-turns-are-being-caused-by-accidents-noida-news-noi62228200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत कम, 60 से अधिक यू-टर्न बन रहे हादसों का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत कम, 60 से अधिक यू-टर्न बन रहे हादसों का सबब
विज्ञापन
फेज 3 थाने के पास बिना रिफ्लेक्टर के यू टर्न।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा (मनोज कुमार)। हादसों को रोकने के लिए जरूरी सुविधाओं पर ही ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर में 100 से अधिक यू-टर्न हैं। इनमें करीब 60 पर रिफ्लेक्टर और बिलिंकर नहीं लगे हैं। ऐसे में रोज कई वाहन चालक इन यू-टर्न पर हादसों का शिकार हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से 3 माह पहले पत्र लिखकर यू-टर्न पर बिलिंकर और रिफ्लेक्टर लगवाने की मांग प्राधिकरण से की गई थी, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। लोगों का कहना है कि इन यू-टर्न से सहूलियत तो कम मिल रही है। ये हादसों का सबब जरूर बन रहे हैं।
ठंड में कोहरे के कारण सड़क हादसों की संख्या बढ़ जाती है। नोएडा जैसे हाईटेक शहर में यू-टर्न तो बना दिए गए हैं, लेकिन इनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुविधा के लिए बनाए गए यू-टर्न ब्लैक स्पॉट में तब्दील होते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिन मेें यू-टर्न पर हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। अफसरों की माने तो सर्दियों में कोहरा और अंधेरा ज्यादा घना होता है। ऐसे में बिना रिफलेक्टर और बिलिंकर वाले यू-टर्न वाहनों को दूर से नजर नहीं आते हैं। वहीं, रोड के बीच से यू-टर्न की दीवार शुरू होती है। ऐसे में वाहन उसमें से टकरा जाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
यह व्यवस्था हो तो हादसों में होगी कमी
प्रत्येक यू-टर्न पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। यू-टर्न के 50 मीटर पहले से रोड पर बिलिंकर (छोटे ब्रेकर) होने चाहिए। जिन यू-टर्न के पास दो सड़क जुड़ती हैं, उससे पहले भी बिलिंकर होने चाहिए। यू-टर्न की दीवार शुरू होने से पहले प्लास्टिक के पोल लगे होने चाहिए। रोशनी का उचित प्रबंध होना चाहिए। सिग्नल और चौराहों पर बनी जेब्रा क्रासिंग और ब्रेकर पर पेंट किया जाए।
विज्ञापन
अवैध कट बंद होने पर ही मिलेगी जाम से मुक्ति
शहर में कुछ स्थानों पर बने अवैध कट जाम का कारण बने हैं। इन कट से रोज सुबह और शाम जाम लगता है। वहीं, हादसों का डर भी बना रहता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से नोएडा प्राधिकरण को कई बार पत्र लिखा गया है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि अवैध कट बंद करने पर जाम से मुक्ति मिल सकती है। सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन, फोर्टिस अस्पताल के पास, लेबर चौक, सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन समेत करीब 7 से 8 स्थानों पर अवैध कट जाम का कारण बने हैं। इन स्थानों पर सुबह-शाम वाहनों का दबाव अधिक होता है। इसी समय लोग इन कटों से पैदल सड़क पार करते हैं। ऐसे में जाम लग जाता है। यातायात पुलिस की मशक्कत के बाद भी स्थिति सामान्य होने में घंटों लग जाते हैं। अधिकारियों की मानें तो इन कट को बंद करना है तो आसपास फुट ओवर ब्रिज बनाना होगा। इससे दोनों समस्याओं का हल हो जाएगा। वहीं, डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा का कहना है कि कुछ स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज बने हैं और कुछ जगहों पर प्रस्तावित हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर थोड़ा चक्कर लगाकर लोग गंतव्य तक जा सकते हैं। अवैध कट को बंद करने के लिए प्राधिकरण को पत्र लिखा है। इसके अलावा यू-टर्न पर पुलिसकर्मियों को तैनात करना शुरू कर दिया है।