फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Controversy over imposing victory status of BJP candidate, four held hostage and beaten

भाजपा प्रत्याशी की जीत का स्टेटस लगाने पर विवाद, चार को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 13 Feb 2022 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Controversy over imposing victory status of BJP candidate, four held hostage and beaten
​गिरफ्तार पांचों आरोपी।
नोएडा। सेक्टर-63 कोतवाली स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी के 25 फुटा रोड निवासी युवक को भाजपा प्रत्याशी की जीत का व्हाट्सएप स्टेटस लगाना भारी पड़ गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने स्टेटस पर अभद्र टिप्पणी की। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष में मारपीट हुई। एक पक्ष के 15 लोगों ने दूसरे पक्ष के चार युवकों की पिटाई कर बंधक बना लिया। घायल युवकों की कॉल पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर 15 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास से पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुद्ध विहार निवासी सलीम उर्फ पाशा, अफरोज, राजा अहमद, मोहम्मद शादाब और मोहम्मद अमन के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में व्याप्त तनाव को देखते हुए बुद्ध विहार में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

छिजारसी के बुद्ध विहार 25 फुटा रोड निवासी विरेंद्र चौधरी ने चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत का व्हाट्सअप स्टेटस लगाया था। आरोप है कि शुक्रावर रात कॉलोनी निवासी सलीम उर्फ पाशा ने वीरेंद्र के स्टेटस पर अभद्र टिप्पणी शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। वीरेंद्र ने कॉलोनी के बाहर पाशा को बातचीत के लिए बुलाया। आरोप है कि पाशा और उसके साथियों ने वहां पहुंचकर वीरेंद्र समेत चार युवकों की पिटाई कर दी। चारों युवकों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने पर पाशा के घर पर बैठकर बातचीत की सहमति बनी। पाशा की कॉलोनी में वीरेंद्र समेत चारों युवकों के पहुंचने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि उन पर पथराव भी किया गया। जिसके बाद पाशा समेत 15 अन्य ने चारों को मारपीट करके अपने ही घर में बंधक बना लिया। उधर, पीड़ितों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-63 कोतवाल ने टीम के साथ पहुंचकर घायलों को पाशा के घर से मुक्त कराया। वीरेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे छिजारसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई। वीरेंद्र की ओर से कॉलोनी निवासी सलीम उर्फ पाशा, सलमान, अल्ताफ, अफरोज, अमन और शादाब समेत 15 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवाद की वजह से बुद्ध विहार कॉलोनी में तनाव व्याप्त हो गया है। जिसे देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मारपीट की घटना के बाद कॉलोनी निवासी दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया। घटना के विरोध में रात में ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पर जाकर हंगामा किया। पुलिस की ओर से केस दर्ज करने की जानकारी दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्घ विहार कॉलोनी में मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed