{"_id":"6515dbef82f64935d00b6d84","slug":"controversy-over-abandoned-dogs-indecency-with-women-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-18085-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लावारिस कुत्तों को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लावारिस कुत्तों को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता
विज्ञापन
संशोधित
फोटो :
लावारिस कुत्तों को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता
- ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस-2 सोसाइटी का मामला, बुधवार रात महिलाओं ने थाने में दी शिकायत
- आरोपियों ने महिलाओं से कहा- बच्चों को घर में रखें, लावारिस कुत्तों को कुछ नहीं कहें
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस-2 सोसाइटी में बुधवार रात लावारिस कुत्तों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। लावारिस कुत्तों ने ओपन एरिया में खेल रहे दो बच्चों को घेर कर भौंकना शुरू कर दिया। लोगों ने कुत्तों को भगाया तो कुछ पशु प्रेमियों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों बच्चों की मां समेत अन्य महिलाओं से अभद्रता कर दी। आरोपी ने खुद को सेना का अधिकारी होने की धौंस दिखाकर बच्चों को घर में रखने और कुत्तों को कुछ नहीं कहने की धमकी दी। बुधवार रात महिलाओं ने बिसरख कोतवाली जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी में हिरासत में लेनेे के बाद छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को निवासी फिर कोतवाली पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की।
बुधवार रात सोसाइटी के ए-6 टावर निवासी आलोक का बेटा (5) और पड़ोसी रवि का चार वर्षिय बेटा क्लब के पास खेल रहे थे। आलोक के मुताबिक तीन से चार लावारिस कुत्तों ने दोनों बच्चों पर हमला करने का प्रयास किया। कुत्ते बच्चों पर भौंक रहे थे। यह देख एक व्यक्ति ने कुत्तों को भागने की कोशिश की। आरोप है कि तभी कुछ पशु प्रेमी वहां पहुंचे। उन्होंने कुत्तों को भगा रहे व्यक्ति को डांट दिया और फिर ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। तभी दोनों बच्चों की मां श्वेता और सुमन अन्य महिलाओं के साथ वहां पहुंचीं। उन्होंने पशु प्रेमियों से बातचीत कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि पशु प्रेमियों ने महिलाओं और बच्चों से गाली गलौज और अभद्रता की। बच्चों को घरों में रखने व कुत्तों को कुछ नहीं कहने की बात कही। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि एक पशु प्रेमी सेना का अधिकारी होने की लगातार धौंस दे रहा था। महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी। करीब दो घंटे बाद बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। उसके बाद रात करीब साढ़े 11 बजे महिलाएं अन्य निवासियों के साथ बिसरख कोतवाली पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
निवासियों ने कहा कि यही हाल रहा तो छोड़नी पड़ेगी सोसाइटी
सोसाइटी के निवासियों ने मुख्यमंत्री से लावारिस कुत्तों और पशु प्रेमियों से बचाने की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला श्वेता शर्मा और सुमन सिंह ने बताया कि पशु प्रेमी खुलेआम लोगों को फ्लैटों में रहने की धमकी दे रहे हैं। अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द ही लोगों को सोसाइटी छोड़कर जाना पड़ेगा। सोसाइटी निवासी मोनिका गोयल और प्रियंका शेखावत ने कहा कि पशु प्रेमियों के खिलाफ शिकायत करने वालों पर ही कार्रवाई की जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सख्त नियम बनाने की मांग की है।