फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Contractor's contract canceled, preparing to blacklist

ठेकेदार का ठेका निरस्त, ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी

Sat, 20 Mar 2021 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Contractor's contract canceled, preparing to blacklist
नोएडा। प्राधिकरण के सफाई कर्मियों के साथ ठेकेदार के साथियों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सेक्टर-49 थाने में एफआईआर दर्ज की है। मारपीट का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को करीब 400 सफाई कर्मियों ने सेक्टर-39 स्थित प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्राधिकरण ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेकेदार का ठेका निरस्त कर दिया है और अब ब्लैक लिस्ट करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उधर, ठेकेदार पर कार्रवाई होने के चार घंटे बाद प्रदर्शन खत्म कर सफाई कर्मी वापस लौट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। बताया गया कि यह वीडियो सेक्टर-72 का है। इसमें कुछ लोग सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि प्राधिकरण के ठेकेदार सतपाल व रविंद्र, ब्रह्मजीत, भीम आदि ने सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर रही है, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वहीं, एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला शांत नहीं हुआ। नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-39 कार्यालय पर शुक्रवार को करीब 400 सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने ठेकेदार का ठेका निरस्त करते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि ठेकेदार के साथियों ने उनसे मारपीट की और जबरन दबाव बनाया। सफाई कर्मियों का यहां तक कहना था कि अगर इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह सेक्टर-6 प्राधिकरण कार्यालय का घेराव करेंगे और शहर में सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने सफाई कर्मियों की बात सुनी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए ठेकेदार का ठेका निरस्त कर दिया गया। अब ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी है और इस बाबत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
-एससी मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक, जन स्वास्थ्य विभाग, प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed