फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Contractor reprimanded for not maintaining cleanliness system properly

Noida News: सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर ठेकेदार को फटकार

Sat, 28 Jun 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Contractor reprimanded for not maintaining cleanliness system properly
-दादरी नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते समय एडीएम वित्त को मिली गंदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने शनिवार को दादरी नगर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नवनिर्मित गोशाला के निर्माण में गुणवत्ता की जांच की गई। मानसून से पहले सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर पालिका परिषद की सफाई के ठेकेदारों को फटकार भी लगाई है।

अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार शनिवार सुबह नगर पालिका परिषद पहुंचे। नगर में नालों के बारे में जानकारी की गई। नगर में 29 नाले हैं। जिनमें 26 नाले छोटे हैं और एक बड़ा नाला है। सबसे पहले आमका रोड स्थित नाले की सफाई को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां नाले के खुले ढक्कन को लेकर निर्देश दिया कि नालियों में मानसून के समय बरसात का पानी भरने से जल भराव हो जाता है। सड़कों पर पानी फैलने के चलते गंदगी पनपती रहती है। गंदगी के चलते बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। सभी नालों की सफाई रोस्टर के आधार पर कराए। नालों पर बने रैंप को सुधारने के लिए निर्देश दिए। सफाई को लेकर ठेकेदारों को फटकार भी लगाई। एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। उसके बाद चिटहेरा गांव के पास नवनिर्मित कान्हा गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच की। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed