{"_id":"6191632225c3d53cbe35f3c0","slug":"contractor-burnt-coal-tar-at-another-place-people-upset-due-to-toxic-fumes-grnoida-news-noi6158104175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने दूसरी जगह जलाया तारकोल, जहरीले धुएं से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने दूसरी जगह जलाया तारकोल, जहरीले धुएं से लोग परेशान
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-दो स्थित गोलचक्कर के पास सड़क निर्माण में तारकोल जलाने से निकलत?
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय ने निरीक्षण तेज कर दिया है। बीते शुक्रवार को प्रदूषण विभाग ने लोगों के शिकायत पर रायन स्कूल गोलचक्कर के पास सड़क निर्माण के लिए तारकोल जला रहे ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद भी ठेकेदार की दृढ़ता कम नहीं हुई। अब उसने ओमीक्रान दो सेक्टर के समीप सड़क निर्माण के लिए तारकोल जलाना शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र में हानिकारक धुआं फैल रहा है। दिवाली के बाद से ही एनसीआर के प्रमुख शहर प्रदूषण के चपेट में हैं। शहर के अतिगंभीर जोन में पहुंचने से यहां रहने वाले लोगों समेत सांस व दिल के मरीजों को खासी दिक्कत महसूस होने लगी है।
इन दिनों ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर की सड़कों की मरम्मत व पुनर्निर्माण कराने में जुटा है। इसके लिए सड़क पर खुले में तारकोल, डस्ट और कंक्रीट जमा किया जा रहा है। साथ ही निर्माण के वक्त तारकोल जलाया जा रहा है। तारकोल के धुएं से होने वाले प्रदूषण पर नाराजगी जताते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ठेकेदार पर 50 हजार का जुर्माना लगाकर काम बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद ठेकेदार ने यहां काम बंद कर दूसरे स्थान पर शुरू कर दिया। मामले में क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी भुवन यादव ने जांच कर फिर से कार्रवाई करने की बात कही है।
एनसीआर में नोएडा दूसरे और ग्रेनो तीसरे स्थान पर रहा
प्रदूषण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार की अपेक्षा रविवार को एक्यूआई में कमी दर्ज की गई। इसके बाद भी 321 एक्यूआई के साथ नोएडा एनसीआर में दूसरे और 310 एक्यूआई के साथ ग्रेनो तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, 331 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद पहले स्थान पर बना है। शनिवार को नोएडा 464 एक्यूआई के साथ पहले, गाजियाबाद व गुरुग्राम 441 एक्यूआई के साथ संयुक्त रूप से दूसरे व 408 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा तीसरे स्थान पर था।