{"_id":"611c11d28ebc3e42db5325dc","slug":"construction-on-airport-land-will-start-in-a-week-noida-news-noi5996608171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में शुरू होगा एयरपोर्ट की भूमि पर निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में शुरू होगा एयरपोर्ट की भूमि पर निर्माण
विज्ञापन
Construction on airport land will start in a week
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जेवर में बनने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सारी औपचारिकताएं पूरी हो गईं हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के बाद यमुना प्राधिकरण ने भी मास्टर प्लान को पास कर मुहर लगा दी है। अब विकासकर्ता कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) एयरपोर्ट की भूमि पर निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू कर देगी। फिलहाल, चारदीवारी, जमीन के समतल करने का काम, वाईआईएपीएल का दफ्तर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) का भवन बनेगा। तिथि तय होने पर प्रधानमंत्री शिलान्यास करेंगे।
पहले चरण का मास्टर प्लान नियाल बोर्ड में ले जाने से पहले इसे मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (मोका), एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने पास भेजा गया था। इन एजेंसियों ने मास्टर प्लान में कुछ सुझाव दिए थे। इन सुझावों को सम्मिलित करते हुए फिर इन एजेंसियों को मास्टर प्लान भेजा गया था। हरी झंडी मिलने के बाद 13 अगस्त को मास्टर प्लान को नियाल के बोर्ड में रखा गया। बोर्ड ने मास्टर प्लान पर मंजूरी देते हुए कहा था कि इसे यमुना प्राधिकरण अपने बोर्ड में पास कराए। यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड (परिचालन बैठक) में इसे प्रस्तुत किया जहां इसे मंजूर कर दिया गया। बोर्ड ने देखा कि उनके अधिसूचित क्षेत्र में जहां पर नागरिक उड्डयन के लिए जगह थी, वहां पर यह साइट है। इसके अलावा बिल्डिंग बायलाज के मुताबिक, यह मास्टर प्लान है। ग्राउंड कवरेज और फ्लोर एरिया रेश्यो भी नियमों के मुताबिक है।
व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अलग से पास होगा नक्शा
यमुना प्राधिकरण ने कहा है कि विकासकर्ता कंपनी को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अलग से नक्शा पास कराना होगा। अगर कंपनी वहां पर होटल, व्यावसायिक कांप्लेक्स आदि का निर्माण करती है तो उसके लिए अलग से नक्शा पास कराना होगा। विकासकर्ता कंपनी वाईआईएपीएल एयरपोर्ट के निर्माण के लिए एजेंसी का चयन कर रही है। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कंपनी का प्रयास है कि अगले एक हफ्ते में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए। वहीं, विकासकर्ता कंपनी से 90 दिन में अपना कार्ययोजना जमा करने के लिए कहा गया है। उम्मीद है कि कंपनी 15 दिन के अंदर कार्ययोजना नियाल को सौंप देगी।
विज्ञापन
--
एयरपोर्ट के मास्टर प्लान को पास कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर एयरपोर्ट की भूमि पर चारदीवारी, भूमि के समतलीकरण आदि का काम शुरू कर दिया जाएगा। तिथि तय होने पर कभी भी शिलान्यास किया जा सकता है।
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण