फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Construction of state's largest data center will start in January

जनवरी में शुरू होगा प्रदेश के सबसे बड़े डाटा सेंटर का निर्माण

Mon, 30 Nov 2020 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Construction of state's largest data center will start in January
जनवरी में शुरू होगा प्रदेश के सबसे बड़े डाटा सेंटर का निर्माण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा नालेज पार्क-5 में बनने वाले प्रदेश के सबसे बडे़ योट्टा डाटा सेंटर पार्क का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इसका निर्माण मुंबई का हीरा नंदानी समूह करेगा। इसमें करीब 6 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब आदि के साथ आधार कार्ड, स्वास्थ्य, बैंकिंग, व्यापार, पर्यटन से जुड़ा डाटा भी सुरक्षित रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने रविवार को शिलान्यास के मौके पर कहा कि भारत सरकार की इज आफ डूइंग बिजनेस योजना के अंतर्गत वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश का देश में 12वां स्थान था। वर्तमान में प्रदेश दूसरे स्थान पर है। बहुत शीघ्र ही इस श्रेणी में प्रदेश प्रथम स्थान प्राप्त पर होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न 22 औद्योगिक सेक्टरों की विशेष नीतियां बनाई गई हैं। प्रदेश में औद्योगिक सेक्टरों को आवंटन के लिए 25000 एकड़ भूमि उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी 2020 में आयोजित डिफेंस एक्सपो से वर्तमान तक प्रदेश में 50 हजार करोड़ का निवेश विभिन्न देशों जैसे कनाडा, यूएस, यूके, जापान, कोरिया आदि से प्राप्त हुआ है। ब्रिटानिया ग्रुप प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में 300 करोड़ का निवेश करेगा। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में डाटा सेंटर नीति बनाए जाने का कार्य गतिमान है, इसे शीघ्र ही पूर्ण कर लागू किया जाएगा। मौके पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, आयुक्त औद्योगिक विकास एवं अध्यक्ष नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण आलोक टंडन, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण, हीरा नंदानी समूह की ओर से डॉ. निरंजन हीरानंदानी, दर्शन हीरानंदानी, योट्टा डाटा सेंटर पार्क ग्रेटर नोएडा प्रोजेक्ट के सीईओ सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

15 दिन में जमीन की आवंटित
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि मुंबई के हीरानंदानी समूह को ग्रेटर नोएडा में देश का पहला डाटा सेंटर बनाने के लिए 15 दिनों के अंदर जमीन आवंटित की गई है। निर्माण जनवरी 2021 में शुरू होगा। परियोजना में 6 टॉवर बनाए जाएंगे। प्रथम टॉवर जून 2022 तक पूर्ण हो जाएगा। परियोजना 5 वर्ष में पूरी हो जाएगी। अब तक प्रदेश सहित कई हिस्सों में पर्याप्त सेंटर नहीं होने के कारण डाटा विदेशों में संरक्षित किया जाता है, जो काफी महंगा पड़ता है। इस सेंटर में डाटा भंडारण, प्रोसेसिंग आदि गतिविधियां की जाएंगी। उक्त अवसर पर हीरानंदानी समूह के डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि इससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे। भारत में डाटा सेंटरों की क्षमता 400 मेगावाट है। इसमें 250 मेगावाट की क्षमता योट्टा डाटा सेंटर से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed