{"_id":"6ad62adff8b189e6fa0450cc","slug":"consignment-of-drugs-reaches-greater-noida-from-delhi-two-foreign-nationals-arrested-with-mdma-worth-one-crore-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109664-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली से ग्रेनो पहुंची ड्रग्स की खेप, एक करोड़ की एमडीएमए के साथ दो विदेशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली से ग्रेनो पहुंची ड्रग्स की खेप, एक करोड़ की एमडीएमए के साथ दो विदेशी गिरफ्तार
विज्ञापन
- घाना का युवक और उज्बेकिस्तान की युवती पकड़े गए, 920 ग्राम मादक पदार्थ बरामद, दिल्ली में ड्रग्स तैयार करने वाले मुख्य सप्लायर की तलाश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक फैले ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की आगरा यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई कर अफ्रीकी देश घाना निवासी उसुलोर और उज्बेकिस्तान की युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 920 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, उसुलोर दिल्ली से ड्रग्स लेकर ग्रेटर नोएडा पहुंचा था जबकि युवती आगरा से खेप लेने आई थी। दोनों को सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब दिल्ली में ड्रग्स तैयार करने वाले कथित मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार उसुलोर दिल्ली के महरौली क्षेत्र में रहता था। वहीं, उज्बेकिस्तान की युवती के दिल्ली, आगरा और लखनऊ से जुड़े पते मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दिल्ली नंबर की एक स्कूटी भी बरामद की है।
दिल्ली से आगरा और लखनऊ तक फैला नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक ड्रग्स की आपूर्ति करता था, जबकि उज्बेकिस्तान की युवती तस्करी और देह-व्यापार से जुड़ी थी। जांच में सामने आया है कि दिल्ली से आगरा और लखनऊ के नाइट क्लबों व पार्टियों तक एमडीएमए पहुंचाई जाती थी। पुलिस युवती की भूमिका और इन शहरों में सक्रिय नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली में ड्रग्स तैयार करने वाले की तलाश
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक को कलिस्टो नाम का व्यक्ति ड्रग्स उपलब्ध कराता था। वह दिल्ली में एमडीएमए तैयार कराकर आरोपी के माध्यम से नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर में इसकी आपूर्ति करता था। पुलिस अब कथित मुख्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
पासपोर्ट और वीजा की जांच
पुलिस को आरोपियों के पास से पासपोर्ट नहीं मिले हैं। उनके वीजा और भारत में रहने से संबंधित दस्तावेज की जांच के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को लगाया गया है। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को युवती के आगरा और युवक के दिल्ली में पहले जेल जाने की सूचना मिली है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।
क्या है एमडीएमए
एमडीएमए जिसे आम तौर पर एक्स्टसी या मौली कहा जाता है। इसका इस्तेमाल कई बार नाइट क्लबों और पार्टियों में नशे के लिए किया जाता है। यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन, डोपामिन और नॉरएपिनेफ्रीन जैसे रसायनों को प्रभावित करता है। इसके सेवन से शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है, हृदय गति तेज हो सकती है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
नंबर गेम
3 शहर : दिल्ली, आगरा और लखनऊ तक फैला था नेटवर्क