फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congressmen's anger against inflation erupted

महंगाई के खिलाफ फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

Sat, 02 Apr 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Congressmen's anger against inflation erupted
नूंह। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर रोष प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर उतरकर केंद्र व प्रदेश की सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई नूंह विधायक व कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद ने की। उन्होंने घरेलू गैस सिलिंडर, पेट्रोलियम पदार्थों, सब्जियों, सरसों का तेल, खाद्य पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस जिला मुख्यालय से लेकर नूंह शहर तक तपती गर्मी में लोगों ने पैदल मार्च कर सरकार को कोसा।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी सिलसिले में नूंह कांग्रेस ने शनिवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार देश में कृत्रिम महंगाई बढ़ाकर अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचा रही है, जिससे जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। चुनावों तक महंगाई नहीं बढ़ाई गई लेकिन चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा ने गरीब, मजदूर जनता की जेब पर सीधा डाका डालना शुरू कर दिया है। इसके विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतरकर जनता की लड़ाई लड़ रही है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि रूस यूक्रेन का मुद्दा बताकर केंद्र सरकार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है जबकि जब कच्चे तेल की कीमत 30 बैरल प्रति डॉलर थी तब तेल की कीमतें क्यों बढ़ाई गई थी। अहमद ने प्रदेश की बीजेपी जजपा सरकार को भी बिजली दर बढ़ाने पर रोष प्रकट किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने भी केंद्र सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी राज में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं, लाखों करोड़ रुपये जनता की जेब से लूटा गया है। इस प्रदर्शन में जिला युवा कांग्रेस, एनएसयू आई, प्रदेश कांग्रेस सहित सभी कांग्रेस इकाईयों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed