फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congressmen protested strongly against inflation

कांग्रेसियों ने मंहगाई के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Fri, 25 Mar 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protested strongly against inflation
नूंह। विधायक व सीएलपी उपनेता आफताब अहमद के छोटे भाई व पीसीसी सदस्य महताब अहमद की अगुवाई में जिला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हाल में पैट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में हुई महंगाई के खिलाफ जिला जिला सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस ने जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हुए महताब अहमद जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह से जिला सचिवालय पहुंचे जहां गर्मी में प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई के खिलाफ रोष प्रकट किया। महताब अहमद ने जिला उपायुक्त की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि हरियाणा भर में कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस आलाकमान ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के निर्देश जारी किए थे। कांग्रेसी नेता व पीसीसी सदस्य मेहताब अहमद ने कहा कि पांच चुनावों के नतीजों के बाद बीजेपी लगातार पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है। रसोई गैस सिलिंडर पर एक बार में ही 50 रुपये बढ़ाना दर्शाता है कि बीजेपी सरकार आम आदमी की न केवल जेब को लूट रही है बल्कि उनकी आर्थिक रूप से कमर तोड़ रही है। पेट्रोल डीजल के दाम रोजाना बढने शुरू हो गए हैं जबकि चुनाव के वक्त बीजेपी सरकार ने कीमतों को कम करने और फ्री गैस सिलिंडर देने का झूठा प्रलोभन दिया था लेकिन चुनाव जीतते ही अपना असली रंग जनता को दिखा दिया। महताब अहमद ने कहा कि हमारी मांग है कि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम तुरंत कम किए जाएं ताकि महंगाई पर कुछ लगाम लग सके। उन्होंने कहा कि किसान भी डीजल का प्रयोग करता है और बढ़ती कीमतों उसकी लागत को बढ़ा रही है। बीजेपी ने उनकी आय तो दोगुनी की नहीं बल्कि लागत दोगुना कर दी। मेहताब अहमद ने प्रदेश व केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी सरकार गरीब व आम जनता विरोधी सरकार है जो कहती कुछ है और करती कुछ है। उन्होंने मांग कि की देश भर में यूपीए सरकार के समय के रेट लागू किए जाएं तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की अधिक कीमतों के बावजूद देश में तेल सस्ता था। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed