फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Congress MLAs taking credit for development works'

‘विकास कार्यों का श्रेय ले रहे कांग्रेसी विधायक’

Tue, 03 Aug 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
'Congress MLAs taking credit for development works'
नूंह। भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार जिले में विकास कार्यों को बढ़ावा देेने में लगी है। दूसरी और नूंह के विधायक आफताब अहमद इन विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने में लगे हैं। यह बातें सोमवार को जजपा जिलाध्यक्ष तैय्यब हुसैन घासेड़िया ने कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने सालाहेड़ी और दिहाना गांवों के मिडिल स्कूलों को अपग्रेड कर 12वीं तक किया है, लेकिन कांग्रेसी विधायक जनता के बीच जाकर इसका झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। जिले के लोगों को बरगलाने के लिए मेवात के कांग्रेसी नेता दोहरा मापदंड अपना रहे हैं। मेवात के लोगों की मांग पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चार लेन और पेयजल आपूर्ति हेतु नगीना ब्लॉक के लिए बड़ी धनराशि को मंजूरी दी है। वहां पर भी फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान झूठी वाहवाही लूटने में लगे हैं। एक तरफ विपक्ष के विधायक कहते हैं कि सरकार काम नहीं कर रही है। दूसरी ओर विकास कार्यों पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में मेवात के लोगों को विकास के नाम पर सिर्फ ठगा है। उन्होंने रोहतक में 5 अगस्त को होने वाले इनसो के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इसमें इनसो संस्थापक तथा जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता युवाओं को संदेश देंगे। इस मौके पर इनसो जिलाध्यक्ष साकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed