{"_id":"625ef1b8c5a9e373783652b3","slug":"congress-mla-s-son-joined-jjp-mewat-news-noi6438367123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक के बेटे ने थामा जजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक के बेटे ने थामा जजपा का दामन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास के बेटे एडवोकेट जावेद खान ने मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर जजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली स्थित अपने फार्म हाउस पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जावेद और उसके सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर और पार्टी की सदस्यता दिलाकर विधिवत तौर से पार्टी में शामिल किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जावेद के आने से पार्टी को मेवात में काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास से भी जजपा पार्टी में शामिल होने का आह्वान किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जावेद और उनके कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके परिवार की ओर से काफी समय से मेवात के लोगों को इफ्तार पार्टी की दावत दी जाती रही है। पिछली बार कोविड के चलते यह दावत स्थगित कर दी गई थी लेकिन इस बार 28 अप्रैल को पुन्हाना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा। जिसकी जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष इकबाल जैलदार और हाल ही में जजपा में शामिल हुए एडवोकेट जावेद खान व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी। पार्टी में शामिल होने के बाद एडवोकेट जावेद ने कहा कि यह उनकी घर वापसी हुई है। शुरू से ही ताऊ देवीलाल की नीतियों पर उनका परिवार चलते आ रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में काफी समय से घुटन सी महसूस कर रहे थे आज पार्टी में शामिल होकर वह बहुत खुश है। इस मौके पर बक्कर कुरैशी, न्याज मोहम्मद, अब्दुल गफ्फार सहित सैकड़ो प्रमुख कार्यकर्ता रहे।