फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   congress leader Priyanka Gandhi on ashish mishra gets bail in lakhimpur kheri case

लखीमपुर हिंसा: 'थोड़े ही दिनों में वह खुला घूमेगा, जिसने आपको कुचला' -प्रियंका गांधी

Fri, 11 Feb 2022 09:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 09:51 AM IST
सार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए लखीमपुर खीरी हिंसा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस शख्स ने किसानों को कुचला था उसके पिता को मोदी सरकार ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया। आरोपी को जमानत मिल गई है और थोड़े दिनों में वह खुला घूमेगा।

विज्ञापन
congress leader Priyanka Gandhi on ashish mishra gets bail in lakhimpur kheri case
priyanka gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। वहीं, बिलासपुर और चमरौआ विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा नहीं लिए जाने पर जमकर बरसीं। साथ ही उन्होंने टेनी के बेटे आशीष मिश्र को मिली जमानत को लेकर भी घेरा। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'इनके मंत्री के पुत्र ने छह किसानों को कुचला, क्या उसने अपना इस्तीफा दिया। अगर प्रधानमंत्री नेक और अच्छे हैं, तो किसानों को कुचलने वाले के मंत्री पिता का इस्तीफा क्यों नहीं मांगा? आज उसको (आशीष मिश्र ) जमानत मिल गई, अब वो खुला घूमेगा।'

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने कहा, 'क्या देश के प्रति कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं हैं उनकी। थोड़े ही दिनों में खुल के घूमेगा फिर से, जिसने आपको कुचल डाला। इस सरकार ने किसको बचाया, किसानों के परिवारों को बचाया? उनकी पुलिस थी, प्रशासन था, कहां थे वे सब जब उनको कुचला गया? मैं बताती हूं कि वे कहां थे। वे सब हम जैसे लोग जो किसानों के परिवारों से मिलने जा रहे थे, उन्हें रोकने में जुटे थे।'

बता दें कि तीन अक्तूबर को लखीमपुर खिरी के तिकुनिया कस्बे में हुई हिंसक वारदात में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एसआईटी ने जांच के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र मोनू सहित 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। हाईकोर्ट में आशीष मिश्र मोनू की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था। फिलहाल आशीष को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके बाद से विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed