फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress leader Pawan Kheda arrested from Delhi airport

Noida News: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार

Thu, 23 Feb 2023 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Pawan Kheda arrested from Delhi airport
-अडाणी को लेकर प्रधानमंत्री पर की थी टिप्पणी, दिल्ली पुलिस ने विमान से हिरासत में लिया
विज्ञापन

-कांग्रेस पार्टी के महाधिवेशन में साथियों संग शामिल होने जा रहे थे रायपुर
-असम में दर्ज है उनके खिलाफ मामला, मांगी थी स्थानीय पुलिस से मदद
-गिरफ्तारी के विरोध में रनवे पर ही धरने पर बैठे पार्टी के तमाम नेता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस के महाअधिवेशन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने रायपुर जाने वाली उड़ान से उन्हें नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया। बाद में असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अडाणी को लेकर प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने पर उनके खिलाफ असम के हाफलोंग जिले के हसाओ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
रायपुर में 24 फरवरी से होने वाले महाधिवेशन में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली हवाई अड्डा पर पहुंचे। सभी को इंडिगो फ्लाइट से रायपुर जाना था। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा विमान में सवार हो गए थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया। यह देखकर मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और सभी विमान से नीचे उतरकर रनवे पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बिना किसी नोटिस के पवन खेड़ा को हिरासत में नहीं ले सकते। यह पूरी तरह से गैर कानूनी है। एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त देवेश महला उन्हें समझाने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि हाफलोंग जिले के हसाओ पुलिस थाने में पवन खेड़ा के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शिकायत दर्ज है। वहां की पुलिस ने खेड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 बी, 500, 504, के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी को लेकर असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया। इसे स्वीकार करते हुए उन्हें स्थानीय सहायता प्रदान की गई और हवाई अड्डे के टर्मिनल एक पर मौजूद पवन खेड़ा को हिरासत में ले लिया। बाद में असम के उस मामले के जांच अधिकारी ने पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पवन खेड़ा को असम पुलिस दिल्ली की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed