फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   congress leader Naseemuddin Siddiqui welcomed supreme court decision on caa row said Action should be taken against yogi govt and officers

सीएए बवाल: आंदोलनकारियों से वसूली करने वाली सरकार व अफसरों पर हो कार्रवाई- कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी 

Sat, 19 Feb 2022 05:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 05:35 PM IST
सार

कांग्रेस ने सीएए मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इस मसले पर योगी सरकार और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
congress leader Naseemuddin Siddiqui welcomed supreme court decision on caa row said Action should be taken against yogi govt and officers
फाइल - फोटो : amar ujala

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व एनआरसी के विरोध में देशभर में खूब हंगामा हुआ था। प्रदेश में इसके विरोध के दौरान कई जगह हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद सरकार ने इसकी भरपाई के लिए वसूली के लिए नोटिस जारी किए था। अब सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद आरोपियों से वसूली के नोटिस वापस लिए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इस मसले पर योगी सरकार और अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने लोकतांत्रिक अधिकार इस्तेमाल करने वाले आंदोलनकारियों को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी सरकार पूरी तरह तानाशाही रुख अपनाए हुए है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया कि देश संविधान और कानून से चलेगा। योगी सरकार ने बिना किसी न्यायिक प्रक्रिया का इस्तेमाल किए सैकड़ों लोगों के खिलाफ वसूली नोटिस जारी कर दिया था। उस समय भी कांग्रेस पार्टी ने इसका जोरदार विरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट का आदेश कांग्रेस पार्टी के स्टैंड पर मुहर की तरह है। साथ ही यह भी साबित हुआ है कि योगी सरकार का लोकतंत्र पर कोई विश्वास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed