फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   congress held meating without permission, president not reached

कांग्रेस ने बिलासपुर में की जनसभा, नहीं पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 30 Jan 2021 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
congress held meating without permission, president  not reached
बिना अनुमति कांग्रेस ने की जनसभा, नहीं पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

बिलासपुर। कस्बे में शुक्रवार को कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला प्रशासन की मंजूरी के बगैर ही सभा का आयोजन किया। सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भी शामिल होना था, लेकिन उन्हें गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक लिया गया। जिसकी वजह से कार्यक्रम को समय से पहले समाप्त करना पड़ा। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि अनुमति लेने के बाद ही जनसभा बुलाई गई थी, लेकिन किसान आंदोलन के चलते आयोजन से कुछ समय पहले ही अनुमति रद्द कर दी गई।

वहीं, भीड़ जुटाकर कांग्रेस ने 2022 के चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। बतौर मुख्य अतिथि फरीदाबाद के तिगांव के पूर्व कांग्रेस विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा किसान और मजदूर विरोधी पार्टी है। किसान दिल्ली में पिछले दो माह से डेरा डाले हुए हैं। सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। जिला प्रभारी सुनील विश्नोई ने कहा कि किसान खेती बचाने के लिए संघर्ष कर रहा। सरकार उनसे कोई बातचीत नहीं कर रही। राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर युग में पहुंचा दिया जो आज विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। मनोज चौधरी ने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है। हमारे बुजुर्गों ने देश के लिए जवानी कुर्बान कर दी, लेकिन प्रधानमंत्री विकास के लिए कांग्रेस को कोई श्रेय देना नहीं चाहते। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह, अजित दौला, पूर्व जिलाध्यक्ष तफ्सीर आलम, पूर्व विधायक वंशी पहाड़िया ने भी संबोधित किया। सभा में हजारों की संख्या में कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। सभा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed