फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress has launched the 'Save Votes, Save the Nation' campaign.

Noida News: कांग्रेस ने शुरू किया वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान

Mon, 26 Oct 2026 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Congress has launched the 'Save Votes, Save the Nation' campaign.
फोटो
विज्ञापन


- मतदाता सूची से हटाए गए नामों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने की योजना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस ने जिले में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान शुरू किया है। इसके तहत दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकें की गईं, जबकि जेवर में आक्रोश मार्च निकाला गया। अभियान का नेतृत्व कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिला समन्वयक डॉ. रागिनी नायक और जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने किया। बैठकों में लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।
डॉ. रागिनी नायक ने बिसरख स्थित जिला कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि नागरिकों के संवैधानिक मताधिकार की रक्षा का जन आंदोलन है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और प्रत्येक बूथ पर वोट रक्षकों की नियुक्ति करने का आह्वान किया। साथ ही मतदाता सूचियों से हटाए गए नामों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में मतदाता सूचियों की जांच करेंगे और जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनकी स्थिति का सत्यापन कर नियमानुसार नाम दोबारा जुड़वाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर वोट रक्षक के रूप में तैयार कर रही है। ये मतदाता सूचियों की जांच करने के साथ नाम हटाए जाने के मामलों का सत्यापन करेंगे और पात्र मतदाताओं को नाम दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया में सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed