फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress always with farmers

कांग्रेस हमेश से किसानों के साथ

Sat, 20 Nov 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress always with farmers
पिनगवां। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा अपनी नाकामी के चलते की है। भाजपा और नरेंद्र मोदी को पहले ही पता था कि तीनों कानून किसानों के खिलाफ है। जब भाजपा के मंत्री और प्रधानमंत्री को लगा कि तीनों कृषि कानूनों से वे कई राज्यों में चुनाव हारने वाले है तभी इनके वापस लेने की बात की। वह शनिवार को पिगनवां में पत्रकारों को बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश का विश्वास खो चुकी है इसलिये प्रधानमंत्री पहले माफी मांगें फिर त्यागपत्र देकर दोबारा से जनादेश लें। उन्होंने कहा तीनाें कृषि कानून वापस लेने के साथ-साथ एमएसपी की गारंटी और धरना के दौरान जो 700 किसान शहीद हुए है उनके परिवार की आर्थिक मदद और नौकरी देनी चाहिए। शहीद किसानों की याद में स्मारक बनने चाहिए। पंजाब सरकार ने सभी किसानों की याद में स्मारक बनाने की घोषणा पहले ही कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान और हरियाणा में भाजपा के चुनाव हारने और आने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि राज्यों के विधानसभा चुनावों में उनके अपने ही सर्वे में हार बताई गई है। उससे घबराकर नरेंद्र मोदी ने कानूनों को वापस लेने की बात कही है। जब तक लोकसभा से तीनों कानून वापस नहीं होते तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने नरेंद्र मोदी को यह फैसला 11 महीने पहले लेना चाहिए था। किसानों 11 महीनों से ठंड में बैठे, सरकार की लाठियां खाईं, 700 किसान शहीद हो चुके है। तीनों कानूनों के मामले में भाजपा सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है। उन्होंने कहा ये किसानों की जीत है। कांग्रेस तो बाहर से किसानों को पहले ही दिन से समर्थन करती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed