{"_id":"5d62c5a98ebc3e01376a770a","slug":"compurter-equipments-has-been-stolen-mewat-news-noi4571358119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोही स्कूल के कंप्यूटर सेंटर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोही स्कूल के कंप्यूटर सेंटर में चोरी
विज्ञापन
आरोही स्कूल के कंप्यूटर सेंटर में चोरी
फिरोजपुर झिरका। हवन नगर के आरोही स्कूल से चोर कंप्यूटर सेंटर की मुख्य हार्डडिस्क, मदर बोर्ड व आधा दर्जन कंप्यूटर के हेड फोन चुरा कर ले गया। चोरी का खुलासा उस समय हुआ जब अध्यापकों ने किसी काम से बंद पड़े कंप्यूटर सेंटर को खोला।
आरोही स्कूल के इंचार्ज डॉ. अजय भारद्वाज ने बताया कि कई माह से अध्यापक नहीं होने की वजह से कंप्यूटर सेंटर बंद पड़ा था। किसी काम से शनिवार को कंप्यूटर सेंटर खोल कर देखा खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और दीवार पर चढ़ने-उतरने के पैर के निशान भी मिले। जांच करने पर पता चला कि कंप्यूटर सेंटर को ऑपरेट करने वाले कंप्यूटर की हार्डडिस्क व मदर बोर्ड तथा 6 कंप्यूटर के हेड फोन गायब थे। उन्होंने अनुमान जताया कि चोर शीशा तोड़ कर अंदर आया होगा और समान चोरी कर उसी रास्ते से वापस निकल गया।
भारद्वाज ने बताया कि विभाग की ओर से चौकीदार, सुरक्षा गार्ड स्कूल को नहीं दिए गए हैं। स्कूल के आस-पास का इलाका भी खाली पड़ा है। उन्होंने कहा कि स्कूल में चोरी का यह मामला पहला नहीं है पहले भी चोर खिड़कियों के शीशे तोड़ कर स्कूल से कई समान चोरी कर फरार हो चुके हैं, जिनकी शिकायत नगीना थाने में दर्ज है, लेकिन आज तक पुलिस न तो चोरों को पकड़ पाई है और न ही चोरी हुआ समान बरामद कर पाई है। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि कंप्यूटर सेंटर की मेन हार्डडिस्क चोर उड़ा कर ले गए। हार्डडिस्क के बिना बच्चों को पढ़ाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगीना थाने में चोरी की शिकायत दे दी गई है। इस संबंध में नगीना थाना प्रभारी अजय वीर भड़ाना ने कहा कि स्कूल के प्रिंसिपल की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।