फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Complaint on CM portal for not paying car rent

Noida News: कार का किराया नहीं देने की सीएम पोर्टल पर शिकायत

Wed, 17 Sep 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Complaint on CM portal for not paying car rent
दादरी(संवाद)। एनटीपीसी बिजली संयंत्र से प्रभावित रसूलपुर गांव के किसान को पिछले पांच माह से कॉमर्शियल कार के किराये का भुगतान नहीं किया है। कार की किस्त न जाने व परिवार के भरण-पोषण न होने से परेशान पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई। 26 सितंबर को एनटीपीसी गेट पर परिवार के साथ धरने पर बैठने व भुगतान नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रसूलपुर गांव निवासी ऋषि कुमार ने पोर्टल पर की गई शिकायत कहा कि पिछले दस साल से उपजिलाधिकारी कार्यालय में एनटीपीसी मानव संसाधन विभाग के द्वारा भूस्थापित किसान ऋषि कुमार की कॉमर्शियल कार बोलेरो को कार्यालय में आवंटित किया गया था। एनटीपीसी के द्वारा उपजिलाधिकारी कार्यालय के लिए कार का प्रति माह 42 हजार रुपये दिया जाता था। 26 मई 2025 से एनटीपीसी मानव संसाधन विभाग ने भुगतान नहीं किया है। कार उन्होंने फाइनेंस पर ली हुई है। इसकी 26 हजार रुपए रुपये प्रति माह किस्त जाती है। परिवार के भरण-पोषण का एक मात्र सहारा है। कई शिकायत की गई लेकिन एनटीपीसी मानव संसाधन विभाग ने नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed