फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   complaint of issuing fake bill

चैरिटेबल अस्पताल पर 40 हजार का बिल थमाने का आरोप

Wed, 17 Feb 2021 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
complaint of issuing fake bill
चैरिटेबल अस्पताल पर 40 हजार का बिल थमाने का आरोप
विज्ञापन

पीड़ित ने दादरी तहसील में समाधान दिवस पर की शिकायत, एडीएम ने दिए जांच के आदेश
उल्टी और दस्त की शिकायत को गंभीर बीमारी बताकर आईसीयू में रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
जारचा। जारचा गांव निवासी एक व्यक्ति ने दादरी स्थित एक चैरिटेबल अस्पताल पर मामूली बीमारी के इलाज में 40 हजार रुपये का बिल थमाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम से शिकायत कर अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। एडीएम ने जांच का आदेश दिया है। 42 वर्षीय सुभाष गुप्ता की परचून की दुकान है। 24 दिसंबर को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। उन्होंने चैरिटेबल अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाया। आरोप है कि वहां पर डॉक्टर ने गंभीर बीमारी बताकर आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर दिया। दो दिन तक आईसीयू में रखा। उसके बाद दो दिन सामान्य वार्ड में रखा। पीड़ित ने अस्पताल से पैसे नहीं होने की गुहार लगाई। आरोप है कि अस्पताल ने जांच, आईसीयू और दवाइयां के नाम पर 40 हजार रुपये का बिल थमा दिया। पीड़ित ने इस मामले में अस्पताल की जांच कराने की मांग की है। जिस पर एडीएम ने संबंधित अधिकारी को जांच का आदेश दिया है। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले वह डाक के जरिये मुख्यमंत्री और सीएमओ से भी शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed