फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Complaint filed regarding a rs 35 crore fraud at Aichhar branch of PNB in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: पीएनबी की ऐच्छर शाखा में 35 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, कई खाताधारकों ने दर्ज कराई शिकायत

Tue, 27 Oct 2026 08:58 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 27 Oct 2026 08:58 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव स्थित पीएनबी शाखा में खाताधारकों के करीब 35 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। एफडी तोड़ने और खातों से रकम गायब होने की शिकायतों पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Complaint filed regarding a rs 35 crore fraud at Aichhar branch of PNB in Greater Noida
मुआवजे की रकम में भी गड़बड़ी का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ऐच्छर गांव स्थित शाखा में खाताधारकों की करीब 35 करोड़ रुपये की रकम में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के कर्मचारियों ने कई खाताधारकों की एफडी समय से पहले तोड़कर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। कई लोगों ने खातों से रकम गायब होने और एफडी खत्म होने की शिकायत की है। मामला सामने आने के बाद बैंक कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि बैंक की ओर से इस संबंध में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। वहीं बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने भी शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




ऐच्छर गांव निवासी ट्रांसपोर्टर विनीत भाटी ने मंगलवार को बीटा-2 कोतवाली में तहरीर देकर बैंक कर्मचारियों की भूमिका की जांच और 25 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की। उनका कहना है कि वह जय शिव ट्रांसपोर्ट नाम से फर्म चलाते हैं और उनका बैंक में करंट अकाउंट है। उन्होंने म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए बैंक कर्मचारियों से संपर्क किया था। ब्रांच मैनेजर के कहने पर उन्होंने चेक और संबंधित ब्रोशर पर हस्ताक्षर किए थे। आरोप है कि रकम उनके सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के बजाय किसी अन्य खाते में भेज दी गई। खाता विनीत भाटी के नाम से बताया गया, लेकिन वह उनका अपना खाता नहीं था।
विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बैंक पहुंचकर रकम वापस करने की मांग की। शुरुआत में उन्हें एक-दो दिन का समय दिया गया। इसके बाद सोमवार को ब्रांच मैनेजर से फोन पर बात हुई। उन्हें शाखा में कार्रवाई और मामले को लेकर जानकारी दी गई। मगर बाद में एक महिला बैंक कर्मचारी ने भी फोन कर रकम वापस करने का भरोसा दिया, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है। मंगलवार को भी बैंक कर्मचारियों की ओर से जांच के बाद रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया।

94 लाख के खाते में बचे सिर्फ 16 हजार
बिरौंडा से सेक्टर-पाई क्षेत्र में रहने वाले गौतम ने बताया कि उनके पिता का खाता भी इसी शाखा में है। सोमवार को पिता को 50 हजार रुपये की जरूरत थी। बैंक पहुंचकर निकासी के लिए आवेदन किया तो पता चला कि खाते में केवल करीब 16 हजार रुपये बचे हैं। खाते में पहले करीब 94 लाख रुपये जमा थे। रकम कम होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बैंक अधिकारियों से जवाब मांगा।
विज्ञापन

मुआवजे की रकम में भी गड़बड़ी का आरोप
एक अन्य खाताधारक ने बताया कि उनकी मां के खाते में नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन जाने के बाद करीब एक करोड़ 29 लाख रुपये का मुआवजा आया था। परिवार ने इसमें से करीब 15 लाख रुपये ही निकाले थे। आरोप है कि इसके बावजूद खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम कम मिली। खाताधारक ने रकम की जांच और वापस दिलाने की मांग की है।

एफडी खत्म होने की जानकारी मिली
अन्य खाताधारकों ने भी एफडी और बचत खातों से रकम गायब होने की शिकायत की। एक व्यक्ति के मुताबिक उनकी करीब 15 लाख रुपये की एफडी थी। बैंक पहुंचने पर उन्हें पता चला कि एफडी खत्म हो चुकी है। संजय नाम के एक अन्य व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनकी करीब 10 लाख रुपये की एफडी तोड़कर रकम किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई। वहीं हनीफ ने आरोप लगाया कि उनके खाते से करीब 39 लाख रुपये निकाल लिए गए। उनका कहना है कि हेड ऑफिस में संपर्क करने के बाद भी उन्हें संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला।
विज्ञापन

बैंक परिसर में जुटे लोग, कार्रवाई की मांग
मामले की जानकारी फैलने के बाद आसपास के गांवों के कई खाताधारक बैंक पहुंच गए। आरोप है कि करीब 50 लोगों ने बैंक परिसर में हंगामा कर रकम वापस कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। विनीत ने अपने मोबाइल से डायल-112 पर सूचना दी। आरोप है कि मौके पर मौजूद बैंक कर्मचारियों ने कई खातों में करीब 35 करोड़ रुपये की हेराफेरी की बात बताई। हालांकि, इस रकम और प्रभावित खातों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 

खाताधारकों का कहना है कि उनकी जीवनभर की जमा पूंजी बैंक में सुरक्षित नहीं रही तो वे कहां जाएं। प्रभावित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि रकम वापस नहीं मिली तो बैंक के बाहर धरना दिया जाएगा। वहीं फिलहाल पुलिस शिकायतों और बैंक से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह स्पष्ट होगा कि कितने खाताधारक प्रभावित हुए, कितनी रकम का वास्तविक नुकसान हुआ, एफडी किस प्रक्रिया से तोड़ी गई और रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई। बैंक कर्मचारियों की भूमिका और निलंबन की स्थिति भी जांच के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed