फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Companies kept counting the merits, did not submit the action plan to demolish the twin towers

खूबियां गिनाती रहीं कंपनियां, टि्वन टावर गिराने की कार्ययोजना नहीं सौंपी

Tue, 19 Oct 2021 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Companies kept counting the merits, did not submit the action plan to demolish the twin towers
नोएडा। ट्विन टावर गिराए जाने की कार्ययोजना सोमवार को भी किसी कंपनी द्वारा नहीं दी गई। सुपरटेक द्वारा बताई गई दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के साथ ऑनलाइन बैठक तो की, लेकिन सिर्फ अपनी खूबियां ही गिनाते रहे। सीईओ ने स्पष्ट किया है कि कंपनियां अपनी कार्ययोजना बताएं कि ट्विन टावर को किस प्रकार गिराया जाएगा। उपरोक्त दोनों कंपनियों को अगले सोमवार तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ट्विन टावर को 30 नवंबर तक गिराया जाना है। इन टावर को गिराने का खर्च भी बिल्डर सुपरटेक को उठाना होगा। सुपरटेक द्वारा जेनेसिस समेत दो कंपनियों के नाम सुझाए गए थे। सोमवार को दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक में बताया कि इस प्रकार के कई मामलों में वह काम कर चुके हैं। उन्हें इमारत गिराने का तजुर्बा है। हालांकि, दोनों में से कोई भी कंपनी कार्ययोजना को स्पष्ट नहीं कर पाईं। इस पर सीईओ ने दोनों कंपनियों को समय दिया है। कंपनियों द्वारा कार्ययोजना सौंपे जाने के बाद सीबीआरआई और अन्य टीमें उस पर विचार देंगे। यह कमेटी बताएंगी कि कंपनियों द्वारा प्रस्तुत कार्ययोजना कितनी कारगर है। इसके बाद ही ट्विन टावर गिराए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्ययोजना में बतानी होगी यह बात
- ट्विन टावर की इमारत कितनी मजबूत है और कितने विस्फोटक की आवश्यकता होगी।
- विस्फोट से ट्विन टावर गिरने के दौरान उड़ने वाली धूल-मिट्टी आदि के कणों को किस प्रकार कम किया जाएगा।
- दोनों टावर गिराने के बाद मलबे का निस्तारण कितने कम से कम समय में किया जाएगा।
- टावर गिराने के दौरान आसपास की कौन सी सड़कों पर ट्रैफिक को रोका जाना अनिवार्य होगा।
- टावर गिरने से आसपास की इमारतों में रहने वाले लोगों की हिफाजत कैसे की जाएगी।
- विस्फोट से ट्विन टावर तोड़े जाने के दौरान आसपास की किन इमारतों का बीमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed