फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Commissionerate Police saved 246 families from breaking up

Noida News: कमिश्नरेट पुलिस ने 246 परिवारों को टूटने से बचाया

Tue, 09 Sep 2025 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Commissionerate Police saved 246 families from breaking up
- फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लीनिक के माध्यम से कराई काउंसिलिंग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। घरेलू स्तर पर महिलाओं के साथ हिंसा व पति पत्नी के बीच विवाद को रोकने को लेकर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस लगातार काम कर रही है। वर्ष 2025 में आठ महीने में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने 246 परिवारों को टूटने से बचाया। फैमिली डिस्प्यूट रेजॉल्यूशन क्लीनिक (एफडीआरसी) के माध्यम से पुलिस ने सफल काउंसिलिंग कर इन परिवारों को दोबारा जोड़ा।


गौतमबुद्घनगर कमिश्नरेट में पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए फैमिली डिस्प्यूट रेजॉल्यूशन क्लीनिक (एफडीआरसी) का गठन वर्ष 2000 में किया गया था। इसके तहत कमिश्नरेट पुलिस एक्सपर्ट के साथ मिलकर घरेलू विवाद को लेकर पारिवारिक सदस्यों के बीच मेडिएशन कराती है। अब कमिश्नरेट में एफडीआरसी सेक्टर-108, नॉलेज पार्क, चेरी काउंटी में काम कर रही है। वहीं महिला सहायता प्रकोष्ठï में इसकी व्यवस्था है। एक जनवरी 2025 से 31 अगस्त 2025 तक एफडीआरसी में कुल 384 शिकायतें आई। इनमें 266 मामलों का निवारण किया गयार। इनमें 20 मामलों में ही एफआईआर हुई और 246 मामलों में आपसी सहमति से समझौते कराए गए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पारिवारिक, सामाजिक आधारों और बदलते परिवेश में घरेलू विवाद को सुलझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed