{"_id":"6ac26eab0f33c523650da57f","slug":"colonies-in-flood-prone-areas-to-get-electricity-connections-hunger-strike-ends-on-the-28th-day-noida-news-c-1-noi1095-4797284-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डूब क्षेत्र की कॉलोनियों को मिलेगा बिजली कनेक्शन, 28वें दिन भूख हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डूब क्षेत्र की कॉलोनियों को मिलेगा बिजली कनेक्शन, 28वें दिन भूख हड़ताल समाप्त
विज्ञापन
पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की मांगों पर सहमति जताई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-123 में 28 दिनों से जारी डूब क्षेत्र के लोगों की भूख हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई। पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की मांगों पर सहमति जताते हुए धरना समाप्त कराया। भारतीय किसान परिषद के बैनर तले लोग डूब क्षेत्र में बिजली बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
परिषद के नेता सुखबीर खलीफा ने बताया कि चोटपुर, बहलोलपुर समेत डूब क्षेत्र की 40 से अधिक कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा था। अधिकारियों ने बिजली कनेक्शन की मांग को स्वीकृति दे दी है। अब निवासियों को अवैध तरीके से बिजली नहीं लेनी पड़ेगी। ढाई लाख से अधिक लोगों को अब वैध तरीके से बिजली कनेक्शन मिलेगा।
धरना स्थल पर एडीसीपी मनीषा सिंह, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता (तकनीकी) वैभव मिश्रा और अधिशासी अभियंता (वाणिज्यिक) मोहित गोयल पहुंचे और भूख हड़ताल खत्म कराई। अधीक्षण अभियंता उमेश सिंह यादव ने बताया कि अभी तक डूब क्षेत्र में दिए जा रहे अस्थायी कनेक्शन के लिए लगभग आठ रुपये प्रति यूनिट की दर थी। अब डूब क्षेत्र के निवासियों को 5.50 रुपये से सात रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होगा। इससे निवासियों को कम दर पर बिजली मिल सकेगी।