{"_id":"6a8716aa1653935162026701","slug":"collection-agent-arrested-for-misappropriating-3-88-lakh-by-reporting-a-fake-robbery-fabricated-story-of-heis-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: लूट की झूठी सूचना देकर 3.88 लाख हड़पने वाला कलेक्शन एजेंट गिरफ्तार, लूट की गढ़ी फर्जी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: लूट की झूठी सूचना देकर 3.88 लाख हड़पने वाला कलेक्शन एजेंट गिरफ्तार, लूट की गढ़ी फर्जी कहानी
Thu, 20 Aug 2026 08:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:31 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देकर कैश हड़पने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी कलेक्शन अल्फा-1 निवासी पुनीत कुमार वशिष्ठ एजेंट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देकर कैश हड़पने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी कलेक्शन अल्फा-1 निवासी पुनीत कुमार वशिष्ठ एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ब्लिंकिट स्टोर से कलेक्शन किए गए रुपये बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रख लिए और पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,88,700 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी राघव नाम के व्यक्ति के यहां चालक का काम करता है। राघव का ब्लिंकिट स्टोर से कैश कलेक्शन का काम है। 18 अगस्त को पुनीत पूर्वांचल रॉयल सिटी स्थित स्टोर से कैश कलेक्शन कर रुपये बैंक में जमा करने के लिए कार से निकला था। उसके पास करीब 3.88 लाख रुपये थे। रुपये अपने पास रखने की नीयत से पुनीत ने लूट की झूठी कहानी रची। उसने पुलिस को बताया था कि रुपये से भरा बैग कार की पिछली सीट पर रखा था। जतन भाटी गोल चक्कर के पास कार की रफ्तार धीमी होने पर पीछे से बाइक सवार बदमाश आए और कार की खिड़की का शीशा तोड़कर बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो घटना संदिग्ध प्रतीत हुई थी।
विज्ञापन
एसएसआई विजय गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन टीम जांच के लिए बनाई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ, सीसीटीवी, सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुनीत को महानंदन टी-पाइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3,88,700 रुपये और कार बरामद हुई है।
विज्ञापन