फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Code of conduct implemented, banners and posters removed

Noida News: आचार संहिता लागू, बैनर और पोस्टर हटाए

Sat, 16 Mar 2024 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Code of conduct implemented, banners and posters removed
आचार संहिता लागू, बैनर और पोस्टर हटाए
विज्ञापन

- नोएडा से लेकर ग्रेनो, जेवर व दादरी में चलाया गया अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव के अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासन और प्राधिकरण ने पोस्टर और बैनर हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार शाम को नोएडा से लेकर ग्रेनो वेस्ट, ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण ने बैनर और पोस्टरों को हटाया। जबकि प्रशासन की टीम ने जेवर, दादरी समेत सभी नगर पंचायत क्षेत्र और अन्य जगह पर प्रचार प्रसार सामग्री को हटाया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पांच टीमों ने जेसीबी और डंपर के साथ शहर से प्रचार सामग्री हटाई। एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट, आसपास के अन्य सरकारी दफ्तरों, सार्वजनिक स्थान, कासना , 130 मीटर रोड, ग्रेनो वेस्ट के विभिन्न स्थानों से प्रचार प्रसार सामग्री को हटाया गया। उन्होंने कहा प्रचार सामग्री हटाने का अभियान जारी रहेगा। अवैध रूप से पोस्टर-बैनर लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर तीनों तहसील और नगर पालिका और नगर पंचायतों की टीम भी प्रचार-प्रसार सामग्री को हटाना शुरू कर दिया है। देर रात तक टीमें प्रचार-प्रसार सामग्री को हटाने में जुटी रहीं। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि सभी राजनीतिक पार्टी या नेता के बैनर व पोस्टर को हटाया जाएगा। अगर कोई बिना अनुमति के पोस्टर व बैनर लगाते है तो उन पर आदर्श आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं जेवर तहसील क्षेत्र में 200 से अधिक स्थानों पर अभियान चलाकर राजनीतिक पार्टियों की प्रचार सामग्री को हटा दिया गया। उपजिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह के निर्देश पर स्थानीय निकाय के कर्मचारियों की टीम व पुलिस ने मिलकर राजनीतिक दलों के बैनर पोस्ट व वॉल पेटिंग को हटाने का काम शुरू करा दिया। जेवर कस्बे के अलावा एयरपोर्ट विस्थापन टॉउनशिप, व आसपास के गांव के अलावा जहांगीरपुर व रबूपुरा क्षेत्र सहित यीडा क्षेत्र में भी जेसीबी और हाईड्रोलिक क्रेन की मदद से साइन बोर्ड से बैनर हटाने का काम किया गया। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे लगे बडे-बडे होर्डिग से रविवार सुबह को बैनरों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed